11.1 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeराज्यहरियाणा स्थानीय निकाय चुनाव में आप को झटका, जहां पैदा हुए केजरीवाल...

हरियाणा स्थानीय निकाय चुनाव में आप को झटका, जहां पैदा हुए केजरीवाल वहां भी पार्टी का रहा बुराहाल, जानें कितने वोट मिले?

Published on

चंडीगढ़:

पंजाब में सरकार बनाने के बाद से हरियाणा में अपनी जड़ें मजबूत करने का सपना देख रही आम आदमी पार्टी को स्थानीय निकाय चुनावों में बड़ा झटका लगा है। हरियाणा विधानसभा चुनावों की तरह की आम आदमी पार्टी एक भी नगर परिषद-कमेटी के चेयरमैन और अध्यक्ष की कुर्सी हासिल नहीं कर पाई है। उलटा पार्टी को कई तमाम जगहों पर शर्मनाक प्रदर्शन का सामना करना पड़ा है। आम आदमी पार्टी के संयाेजक अरविंद केजरीवाल जन्म स्थान सिवानी में भी पार्टी की फजीहत हुई है। इससे पहले हरियाणा विधानसभा चुनावों में आप खाता नहीं खोल पाई थी। पिछले सालों में आप ने दिल्ली और पंजाब के बीच पड़ने वाले हरियाणा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की काफी कोशिश की है। सिवानी नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव के लिए बड़ी संख्या में नामांकन हुए थे। बाद में 19 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए थे। इसके बाद चुनाव मैदान में आठ कैंडिडेट बचे थे।

आप तीन अंकों में सिमटी
सिवानी म्युनिसिपल कमेटी (सिवानी नगर पालिका) के चुनाव में आम आदमी पार्टी को सिर्फ 182 वोट मिले हैं। सिवानी के अध्यक्ष पद के चुनाव में निर्दलीय वंदना केडिया विजयी रहीं। उन्हाेंने निर्दलीय अन्नु लोहिया को 1251 वोटों से हराया। सिवानी हरियाणा के भिवानी जिले की का हिस्सा है, यहां आप कैंडिडेट मणि को सिर्फ 182 वोट ही मिले। इस सीट पर बीजेपी और कांग्रेस ने सीधे कोई कैंडिडेट नहीं उतारा था। दिल्ली से सटे फरीदाबाद में जरूर आप का प्रदर्शन थोड़ा संतोषजनक रहा। यहां पर निशा दलाल फौजदार को बतौर मेयर प्रत्याशी 29, 977 वोट मिले। सिवानी नगर पालिका में कुल 16 वार्ड हैं। इनमें ज्यादातर निर्दलीय ही जीते हैं। पालिका अध्यक्ष के चुनाव में आप ने मणि को कैंडिडेट बनाया था। कुल पड़े वोटों में 74 वोट नोटा को मिले।

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...