12.2 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराज्यअब्दुल्ला 17 महीने बाद सलाखों से निकले, जेल के बाहर समर्थकों ने...

अब्दुल्ला 17 महीने बाद सलाखों से निकले, जेल के बाहर समर्थकों ने बांटी मिठाई, आजम खान के परिवार में जश्न

Published on

हरदोई

उत्तर प्रदेश के हरदोई जेल में बंद सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम खां मंगलवार को जेल की सलाखों से बाहर आ गए। एमपी-एमएलए कोर्ट से उनकी जमानत मंजूर होने के बाद सोमवार को रिहाई का आदेश जेल प्रशासन के लिए भेज दिया गया था। जेल का बाहर निकलते ही उनके समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। बता दें कि दो जन्म प्रमाण पत्र के मामले में कोर्ट द्वारा अक्तूबर 2023 में सात साल की सजा सुनाए जाने के बाद से सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम को रामपुर जेल और वहां से हरदोई जेल शिफ्ट किया गया था।

16 महीने 3 दिन रहे जेल में
अब्दुल्ला आजम हरदोई जिला जेल में 16 महीने 3 दिन रहे, इस दौरान पेशियों में वे कड़ी सुरक्षा में रामपुर भेजे जाते रहे।सोमवार को उनको जमानत मिली जिसके बाद कोर्ट का आदेश हरदोई जेल भेजा गया। यहां पर रिहाई प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें रिहा किया गया। इस दौरान जेल के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात रही।

आजम के खास लोगों का लगा रहा जमावड़ा
आजम खां के खास यूसुफ मलिक सहित तमाम समर्थक कल शाम को ही हरदोई पहुंच गए थे। सुबह सपा सांसद रुची वीरा भी पहुंच गईं और अपनी गाड़ी में बैठी रहीं।वहीं अब्दुल्ला आजम के समर्थक सुबह से ही जेल के आस-पास जमा होकर रिहाई का इंतजार करते दिखे। कई समर्थक उनके लिए माला, फल एवं मिठाई भी लाये थे। अब्दुल्ला आजम के समर्थक जेल के सामने जब इकट्ठा होने लगे तो पुलिसकर्मियों ने उनको वहां से हटाया।

बगैर एक शब्द बोले कार में बैठकर निकल गए
अब्दुल्ला आजम की रिहाई की प्रक्रिया पूरी करने के बाद जैसे ही उनका नंबर आया जेल गेट से उनको बाहर निकाला गया। उस समय वे सफेद कुर्ता पैजामा और काली सदरी पहने हुए थे और काफी शांत नजर आ रहे थे, उनके बाल बढ़े थे और वे उसकी चोटी बांधे हुए थे। मीडियाकर्मियों ने उनसे बात करनी चाही लेकिन वह एक भी शब्द बोले अपनी निजी गाड़ी में बैठे और फिर खिड़की पर खड़े होकर उन्होंने समर्थकों की ओर हाँथ हिलाया और फिर गाड़ी में बैठकर रामपुर की ओर रवाना हो गए।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this