11.5 C
London
Friday, April 3, 2026
Homeराज्यअबू आजमी को मिला सपा विधायक पल्‍लवी पटेल का साथ, बोलीं- औरंगजेब...

अबू आजमी को मिला सपा विधायक पल्‍लवी पटेल का साथ, बोलीं- औरंगजेब में भी कुछ अच्‍छे गुण थे

Published on

लखनऊ:

यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने विधान परिषद में सपा विधायक अबू आजमी पर जमकर हमला बोला है। उन्‍होंने बगैर नाम लिए कहा कि सपा के एक विधायक को औरंगजेब अच्‍छा लगता है। ऐसे लोगों को यूपी भेज दो, हम उसका इलाज कर देंगे। योगी ने कहा कि सपा में हिम्‍मत है तो वह अबू आजमी को पार्टी से बाहर का रास्‍ता दिखा दे। योगी के इस बयान के बाद पल्‍लवी पटेल समेत कई सपा विधायकों ने प्रतिक्रिया दी है।

सिराथू से सपा विधायक पल्‍लवी पटेल ने अबू आजमी के बयानों का समर्थन किया है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में पल्‍लवी ने कहा कि औरंगजेब में कुछ अच्‍छे गुण भी थे। हर शासक में कुछ गुण और अवगुण होते हैं। मैं हर शासक का समर्थन करती हूं। हर शासक में पॉजिटिविटी होती है इसलिए औरंगजेब में भी थी।

कब कौन किसका उपचार कर दे कोई नहीं जानता: अमिताभ वाजपेयी
वहीं, सपा विधायक अमिताभ वाजपेयी ने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के बयानों की आलोचना की। वाजपेयी ने कहा कि वह यूपी में लोगों का उपचार तो कर नहीं पा रहे अबू का करेंगे। समय बदलता है। कब कौन किसका कर दे कोई नहीं जानता। सपा विधायक ने कहा कि सीएम केवल इतिहास की बात करते हैं वर्तमान की नहीं।

Latest articles

दतिया विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता खत्म, आदेश जारी, कोर्ट जाएगी कांग्रेस

भोपाल। विधानसभा सचिवालय ने दतिया विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म करने का आदेश...

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

संपूर्ण प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता : मुख्य सचिव

जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर करें सख्त कार्यवाही भोपाल। संपूर्ण प्रदेश में एलपीजी सहित...

छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते में वृद्धि, नई दरें 1 अप्रैल से लागू

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के श्रमायुक्त हिम शिखर गुप्ता द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के...

More like this

छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते में वृद्धि, नई दरें 1 अप्रैल से लागू

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के श्रमायुक्त हिम शिखर गुप्ता द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के...

डिजिटल मैपिंग से विकास परियोजनाओं की होगी रीयल टाइम मॉनिटरिंग : मुख्यमंत्री शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर विकास परियोजनाओं की...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से राजस्थान को केन्द्र से रिकॉर्ड अनुदान

जयपुर। भजनलाल शर्मा के सक्रिय प्रयासों और प्रभावी समन्वय के परिणामस्वरूप वित्तीय वर्ष 2025-26...