7.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यमुंबई के घाटकोपर होर्डिंग केस का आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार, 7 महीने...

मुंबई के घाटकोपर होर्डिंग केस का आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार, 7 महीने बाद चढ़ा पुलिस के हत्थे

Published on

मुंबई

मुंबई पुलिस ने घाटकोपर में होर्डिंग ढहने के मामले में मुख्य आरोपी को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि आरोपी की पहचान कारोबारी अरशद खान (42) के रूप में हुई है। मामले के संबंध में बयान दर्ज कराने के लिए बुलाए जाने के बाद से वह पिछले सात महीने से फरार था। घाटकोपर इलाके में 13 मई को तेज हवाओं और बारिश के बीच एक पेट्रोल पंप पर विशालकाय अवैध होर्डिंग गिरने से 17 लोगों की मौत हो गई थी और 80 से अधिक घायल हुए थे।

प्रारंभिक बयान दर्ज कराने के बाद हो गया था गायब
अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि होर्डिंग लगाने वाली ईगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड ने अरशद खान से जुड़े कुछ लोगों के बैंक खातों में 82 लाख रुपये ट्रांसफर किए थे। उन्होंने बताया कि खान पूर्व राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) आयुक्त कैसर खालिद की पत्नी का व्यावसायिक सहयोगी था। अपना प्रारंभिक बयान दर्ज कराने के बाद खान मामले में जांच कर रहे मुंबई पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) के समक्ष उपस्थित नहीं हुआ।

महीनों से खान की तलाश कर रही थी मुंबई पुलिस
अधिकारी ने बताया कि पुलिस पिछले कुछ महीनों से खान की तलाश कर रही थी, लेकिन वह अपना ठिकाना बदलता रहा। उन्होंने बताया कि खान को आखिरकार रविवार को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया गया। जीआरपी की जमीन पर होर्डिंग लगाने की जब मंजूरी दी गई थी उस वक्त खालिद राजकीय रेलवे पुलिस आयुक्त थे तथा कथित चूक के कारण उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

खान से जुड़े लोगों के खातों में कई लेनदेन हुए
ईगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के बैंक खातों से खान से जुड़े लोगों के खातों में कई लेनदेन हुए। पुलिस ने पहले दावा किया था कि इनमें से अधिकतर लेन-देन उस समय हुए जब खालिद जीआरपी आयुक्त थे।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this