12.3 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यमेरे खिलाफ कार्रवाई राजनीति से प्रेरित, बीमार आजम खान ने कोर्ट में...

मेरे खिलाफ कार्रवाई राजनीति से प्रेरित, बीमार आजम खान ने कोर्ट में दिया बयान

Published on

रामपुर

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व रामपुर विधायक आजम खान ने शनिवार को वीडियो कांफेंसिंग के जरिए अदालत में अपने बयान दर्ज कराए। उन्होंने अपना पक्ष रखते हुए कहा, मेरे खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज हो रहे हैं। मेरे खिलाफ जो कार्रवाई हो रही है, वह राजनीति से प्रेरित है। आजम खान की गवाही पूरी हो गई है। अब इस मामले की अगली सुनवाई छह अक्टूबर को होगी।

आजम खान बीमारी के चलते दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी अनुपस्थिति को लेकर पिछले दिनों कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे, जिसके बाद उनकी पत्नी डॉ ताजीन फातिमा ने मीडिया को बयान जारी कर कहा था कि आजम खान फरार नहीं हैं। वह दिल्ली में अपना इलाज करा रहे हैं। जहां उनके पुत्र व स्वार विधायक अब्दुल्ला आजम उनकी देखभाल कर रहे हैं।

भड़काऊ भाषण मामले में थी सुनवाई
आजम खान के खिलाफ वर्ष 2019 में भड़काऊ भाषण देने के आरोप में मिलक कोतवाली में प्राथमिकी पंजीकृत हुई थी। तब लोकसभा चुनाव थे और आजम खान पहली बार सपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़े थे। इस चुनाव में उन्हें जीत हासिल हुई थी। इसी चुनाव प्रचार के दौरान उनके खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के कई मामले विभिन्न थानों में दर्ज हुए थे। इसमें भड़काऊ भाषण मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है। इसमें गवाही पूरी हो चुकी है।

कई तारीखों पर कोर्ट नहीं पहुंचे थे आजम
अदालत ने आजम खान को अपनी अंतिम सफाई देने के लिए तलब किया था, लेकिन वह खराब स्वास्थ्य के चलते कई तारीख से कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहे थे। अदालत ने उनके स्वास्थ्य की जांच के लिए सीएमओ को डाक्टरों का पैनल बनाने के आदेश दिए थे। सीएमओ ने पैनल भी बनाया गया, लेकिन आजम खान की लोकेशन पता न होने के चलते जांच नहीं की जा सकी थी। इस पर अदालत ने आजम खान को दो विकल्प दिए थे। जिसमें उन्हें शपथ पत्र या वीडियो कांफ्रेंस के जरिए अपने बयान दर्ज कराने का अवसर दिया था।

शनिवार को इस मामले में सुनवाई थी। अभियोजन की ओर से एक टीम दिल्ली भेजी गई, जहां से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए उनकी अदालत में पेशी कराई। आजम खान ने अदालत के समक्ष अपना पक्ष रखा। कहा कि उनके खिलाफ झूठा मामला बनाया गया है, जो राजनीति से प्रेरित है। अदालत अब इस मामले की अगली सुनवाई छह अक्टूबर को सुनवाई करेगी।

Latest articles

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने किया लगभग 3 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने क्षेत्रीय विकास...

टीटी नगर पुलिस ने वाहन चोर को दबोचा, चोरी की बाइक व दूध के केन बरामद

भोपाल राजधानी की टीटी नगर थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक शातिर अपराधी को...

एम्स भोपाल में अब होगा फेफड़ों का प्रत्यारोपण, 28 मार्च को मुंबई के विशेषज्ञ देंगे ट्रेनिंग

भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) अब चिकित्सा के क्षेत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...