13.8 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्यइंटरव्यू के दौरान महिला एंकर को 'गाली' देने लगा एक्टर, पुलिस ने...

इंटरव्यू के दौरान महिला एंकर को ‘गाली’ देने लगा एक्टर, पुलिस ने पकड़ा

Published on

तिरुवनंतपुरम

ऑनलाइन मीडिया के लिए काम करने वाली एक महिला एंकर के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार करने के आरोप में मलयालम अभिनेता श्रीनाथ भासी को सोमवार को गिरफ्तार किया। मराडू पुलिस के मुताबिक, श्रीनाथ भासी ने अपनी फिल्म ‘चट्टाम्बी’ के लिए एक इंटरव्यू के दौरान महिला को गाली दी थी। महिला पत्रकार की शिकायत के आधार पर पिछले हफ्ते भासी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

पत्रकार की शिकायत के आधार पर अभिनेता को मराडू पुलिस थाने में तलब किया था और फिर बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कहा, ‘‘हमने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें चिकित्सीय परीक्षण के लिए ले जाया जाएगा।’’ गिरफ्तारी भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 ए (1) (चतुर्थ), 509 और 294 बी के तहत की गई। पुलिस ने कहा कि अभिनेता को चिकित्सीय जांच के बाद जमानत पर छोड़ दिया जाएगा, क्योंकि यह एक जमानती अपराध है।

कथित घटना 21 सितंबर को उस समय हुई, जब भासी अपनी नयी फिल्म ‘चट्टांबी’ को लेकर साक्षात्कार दे रहे थे। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है। साक्षात्कार दौरान जब ऑनलाइन मीडिया की पत्रकार ने फिल्म के नाम से जुड़ा सवाल पूछा तो भासी नाराज नजर आए। वीडियो में भासी यह कहते सुने गए कि वह ‘‘नाराज’’ हैं और वह साक्षात्कार छोड़ना चाहते हैं। उन्होंने इसके बाद कैमरामैन से वीडियो रिकॉर्ड करना बंद करने को कहा। हालांकि, शिकायत में, महिला ने आरोप लगाया कि कैमरा बंद होने के बाद भासी ने उन्हें और उसके सहयोगियों को अपशब्द कहे।

इसके कुछ ही समय बाद, एक निजी एफएम चैनल के साथ एक अलग साक्षात्कार के दौरान भासी द्वारा रेडियो जॉकी को अपशब्द कहने संबंधी एक और क्लिप भी वायरल हो गई। दूसरे वीडियो में, भासी साक्षात्कारकर्ता द्वारा पूछे गए प्रश्नों के खराब स्तर से स्पष्ट रूप से चिढ़े दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। बाद में, भासी ने एक टेलीविजन चैनल के साथ साक्षात्कार में, आरोपों से इनकार किया और साक्षात्कार के दौरान अपना आपा खोने पर खेद व्यक्त किया।

 

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...