9.5 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्यसोना तस्करी के केस में एक्ट्रेस रन्या राव की जमानत याचिका खारिज,...

सोना तस्करी के केस में एक्ट्रेस रन्या राव की जमानत याचिका खारिज, जेल में ही रहेंगी

Published on

नई दिल्ली,

सोना तस्करी के गंभीर मामले में आरोपी रन्या राव की जमानत याचिका को स्पेशल कोर्ट ने खारिज कर दी है. उन्होंने स्पेशल कोर्ट फॉर इकोनॉमिक ऑफेंस ने जमानत याचिका दायर की थी. यह फैसला जज विश्वनाथ सी गोवदार ने दिया, जिन्होंने आरोपों की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए जमानत देने से इनकार कर दिया.

रन्या राव, जो एक हाई-प्रोफाइल स्वर्ण तस्करी मामले में गिरफ्तार की गई थीं, ने कोर्ट से जमानत की अपील की थी. उनकी इस याचिका को खारिज करते हुए, कोर्ट ने आरोपों की गंभीरता और जांच की स्थिति को ध्यान में रखा. रन्या फिलहाल न्यायिक हिरासत में रहेंगी और उनके वकील अब सेशन कोर्ट में जमानत याचिका दायर करने की तैयारी कर रहे हैं.

रन्या राव ने कोर्ट से मांगी थी जमानत
रन्या के वकील ने यह तर्क दिया कि मामले की जांच पूरी हो चुकी है और अब उन्हें जमानत पर रिहा किया जाना चाहिए, ताकि वह अपनी रक्षापंक्ति को मजबूत करने में सक्षम हो सकें, लेकिन कोर्ट ने यह मानते हुए याचिका खारिज कर दी कि आरोप अभी भी गंभीर हैं और न्यायिक प्रक्रिया का पालन किया जाना आवश्यक है.

अब सेशन कोर्ट में जमानत की अपील करेंगी रन्या
अब रन्या राव की कानूनी टीम सेशन कोर्ट में अपील दायर करने की तैयारी कर रही है. जब तक सेशन कोर्ट का निर्णय नहीं आ जाता, रन्या को जेल में ही रहना होगा. इस मामले ने सोना तस्करी के नेटवर्क और उसके प्रभाव के बारे में गंभीर सावल उठाए हैं और देश में सुरक्षा व्यवस्था पर भी नए सिरे से सोचने को मजबूर कर दिया है.

12 करोड़ का सोना, ज्वैलरी, कैश हुआ था बरामद
रन्या राव को 4 मार्च को भारत में 12 करोड़ रुपये मूल्य के 14.8 किलोग्राम सोने की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. कन्नड़ एक्ट्रेस को दुबई से लौटते समय बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पकड़ा गया था. राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने विशेष रूप से डिजाइन किए गए कमर बेल्ट में छुपाए गए सोने को जब्त किया था. उसके बाद उसके बेंगलुरु आवास की तलाशी में 2.06 करोड़ रुपये के सोने की ज्वैलरी और 2.67 करोड़ रुपये कैश जब्त किए गए, जिससे कुल जब्त संपत्ति 17.29 करोड़ रुपये रही.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...