5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यदूसरे कानूनी रास्‍ते अपनाइए… HC ने खारिज की राहुल गांधी की नागरिकता...

दूसरे कानूनी रास्‍ते अपनाइए… HC ने खारिज की राहुल गांधी की नागरिकता को चुनौती देने वाली याचिका

Published on

लखनऊ:

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की दोहरी नागरिकता के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में सुनवाई हुई। कोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता एस विग्नेश शिशिर को यह अधिकार दिया है कि वे दूसरे कानूनी विकल्प अपना सकते हैं। पिछली सुनवाई में हाईकोर्ट ने गृह मंत्रालय से 10 दिन में रिपोर्ट मांगी थी। सोमवार को हुई सुनवाई के बाद कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी क्योंकि केंद्र सरकार समय सीमा नहीं बता पाई।

न्यायमूर्ति एआर मसूदी और न्यायमूर्ति राजीव सिंह की खंडपीठ ने सुनवाई के बाद कहा कि केंद्र सरकार याचिकाकर्ता की शिकायत को निपटाने के लिए कोई समय सीमा नहीं बता पा रही है। इसलिए, इस याचिका को विचाराधीन रखने का कोई मतलब नहीं है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा कि वह दूसरे कानूनी उपाय करने के लिए स्वतंत्र हैं।

ब्रिटिश नागरिक हैं राहुल गांधी: याचिकाकर्ता
कर्नाटक के एस विग्रेश शिशिर ने यह याचिका दायर की थी। याचिकाकर्ता ने कोर्ट में कहा कि उनके पास कुछ दस्तावेज और ब्रिटिश सरकार के ई-मेल हैं। इनसे पता चलता है कि राहुल गांधी ब्रिटिश नागरिक हैं। इसलिए, वे चुनाव लड़ने के योग्य नहीं हैं और लोकसभा सदस्य नहीं बन सकते हैं। याचिकाकर्ता ने इसी आधार पर राहुल गांधी के सांसद बने रहने के खिलाफ ‘अधिकार पृच्छा’ रिट जारी करने का आदेश देने की मांग की थी। इसके साथ ही, उन्होंने राहुल गांधी द्वारा दोहरी नागरिकता रखने को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पासपोर्ट एक्ट के तहत अपराध बताते हुए CBI से जांच कराने की मांग की थी.

कोर्ट ने कहा कि केंद्र सरकार यह नहीं बता पा रही है कि वह कब तक याचिकाकर्ता की शिकायत पर फैसला लेगी, इसलिए, याचिका को बनाए रखने का कोई मतलब नहीं है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को दूसरे कानूनी रास्ते तलाशने की अनुमति दी है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...