7.2 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराज्य'काका' को तलवार म्यान में रखने की नसीहत, बीजेपी नेता पर नहीं...

‘काका’ को तलवार म्यान में रखने की नसीहत, बीजेपी नेता पर नहीं थम रहे डोटासरा के करारे हमले

Published on

जयपुर

राजस्थान में 31 जनवरी से विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया है। इधर, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ पर सियासी निशान साधा है। उन्होंने राजेंद्र राठौड़ को तंज कसते हुए कहा कि ‘अभी आपका समय नहीं चल रहा है, मेरी सलाह है कि अभी तलवार को म्यान में ही रखो।’ डोटासरा ने राठौड़ की उस दुखती रग पर हमला किया, जब बीजेपी में अनुभवी नेता होने के बाद भी उनके पास कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं है। इससे पहले भी डोटासरा किरोड़ी लाल को बीजेपी में साइड लाइन किए जाने पर निशाना साध चुके है। इससे पहले सांसद राहुल कस्वां ने भी राठौड़ को ‘काका’ कहकर निशाना साधा था।

अभी समय खराब, तलवार म्यान में ही रखें- डोटासरा
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में डोटासरा ने भजनलाल सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने राजेंद्र राठौड़ पर तंज कसते हुए सलाह दी कि अभी समय खराब चल रहा है, इसलिए अपनी तलवार म्यान में रखो। डोटासरा ने कहा कि उनको भैरू सिंह शेखावत राजनीति में लेकर आए थे, फिर वसुंधरा राजे ने उन्हें आगे बढ़ाया। बाद में राठौड़ साहब वसुंधरा राजे के ही खिलाफ हो गए। अभी उनके दिन खराब हैं। बीजेपी और आरएसएस ने उनके साथ क्या-क्या किया? यह सब आप भी देख ही रहे हो।

भजनलाल के सामने नहीं झुकेंगे किरोड़ी लाल
इधर, डोटासरा ने किरोड़ी लाल मीणा को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि किरोड़ी लाल मीणा को आधा-अधूरा विभाग दिया गया है, पता नहीं बीजेपी के अंदर क्या चल रहा है। डोटासरा ने कहा कि किरोड़ी तो वसुंधरा राजे के सामने ही नहीं झुके, तो भजनलाल जी का तो सवाल ही नहीं उठाता। बता दें कि बीजेपी नेता किरोड़ीलाल को लेकर कांग्रेस भजनलाल सरकार लगातार घेर रही है। इधर, किरोड़ी लाल ने स्वास्थ कारणों का हवाला देते हुए बजट सत्र में अनुपस्थित रहने की परमिशन मांगी है। इसको लेकर कांग्रेस यहीं माहौल बना रही है कि बीजेेपी की तरफ साइड लाइन किए जाने से नाराज किरोड़ी बजट सत्र में हिस्सा नहीं ले रहे हैं।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...