10.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यकेरल में एडवोकेट ने जूनियर महिला वकील पर बरसाए चांटे, झाड़ू से...

केरल में एडवोकेट ने जूनियर महिला वकील पर बरसाए चांटे, झाड़ू से भी पीटा, जानें पूरा मामला

Published on

तिरुवनंतपुरम

केरल के तिरुवनंतपुरम में वंचियूर कोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना हुई। एक वकील ने अपनी जूनियर महिला वकील को बुरी तरह पीटा। यह घटना मंगलवार को हुई। विवाद वकीलों के ऑफिस में आंतरिक मसले पर बातचीत के दौरान हुआ। आरोपी वकील ने महिला वकील को मोप स्टिक से पीटा। उन्हें जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला का चेहरा सूज गया है। महिला वकील ने बुधवार को कहा कि वह यह सुनिश्चित करने के लिए कानूनी कदम उठाएंगी कि उक्त वकील वकालत न कर पाये। महिला वकील श्यामली ने अब तक की पुलिस जांच पर संतोष जताया और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनके सीनियर वकील बेयलिन दास को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बार एसोसिएशन ने दास को निलंबित किया
बार एसोसिएशन ने दास को निलंबित कर दिया है। वंचियूर पुलिस, केरल महिला आयोग और राज्य युवा आयोग ने मामले दर्ज किए हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी तक उसे हिरासत में नहीं लिया है। पुलिस ने धारा 74 के तहत मामला दर्ज किया है। यह धारा महिला के साथ गलत इरादे से बल प्रयोग करने पर लगती है। धारा 126 (2) गलत तरीके से रोकने और धारा 115 (2) चोट पहुंचाने के लिए लगाई गई है। आयोगों ने शहर के पुलिस कमिश्नर को घटना की जांच करने और रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। पुलिस अभी भी आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

पांच महीने की गर्भवती है महिला
महिला वकील श्यामली सुबह इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल आयी थी और उन्होंने अस्पताल के बाहर पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि दास ने एक बार पहले भी उनके साथ मारपीट की थी, जब वह पांच महीने की गर्भवती थी। उन्होंने दावा किया कि अगर हम बेयलिन की ओर से कही या की गई किसी बात पर सवाल उठाते हैं तो वह बहुत जल्दी गुस्सा हो जाते हैं। मैंने इससे पहले जब मुझ पर फाइल फेंकने के उनके व्यवहार को लेकर सवाल उठाया था तो उन्होंने मुझे मारा था। इस बार भी वह किसी आंतरिक मामले को लेकर गुस्सा हो गए और मुझ पर हमला किया।

बार एसोसिएशन ने दावे का किया खंडन
आरोपी वकील टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं थे। महिला वकील ने यह भी दावा किया कि मंगलवार को बार एसोसिएशन के सदस्य बेयलिन को उनके चैंबर से गिरफ्तार करने के खिलाफ थे। हालांकि बार एसोसिएशन ने इस दावे का खंडन किया। श्यामली ने कहा कि उन्होंने अपने परिवार के विरोध के बावजूद कानूनी पेशे को चुना था। क्योंकि उन्हें इससे लगाव था। उन्होंने कहा कि मैंने इस पेशे में बहुत मेहनत की है। क्योंकि मुझे यह पसंद है। किसी ने कभी यह शिकायत नहीं की कि मैं कड़ी मेहनत नहीं करती।

महिला को दर्द और सूजन
उन्होंने अपनी चोटों के बारे में कहा कि डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि हमले के कारण उनकी आंख की रोशनी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि लेकिन बहुत सूजन और दर्द है। बोलना या खाना मुश्किल है। श्यामली ने कहा कि उन्होंने बार काउंसिल ऑफ इंडिया को ईमेल के माध्यम से शिकायत पहले ही भेज दी है और जल्द ही वंचियूर अदालत के बार एसोसिएशन के समक्ष व्यक्तिगत रूप से औपचारिक शिकायत दर्ज कराएंगी।

मैं कानूनी रूप से आगे बढ़ूंगी-महिला वकील
उन्होंने दावा किया कि उन्हें (दास को) बार एसोसिएशन से निलंबित कर दिया गया है। मैं कानूनी रूप से आगे बढ़ूंगी। मैं नहीं चाहती कि वह (दास) अब वकालत करें। मुझे नहीं पता कि उन्होंने अतीत में किसी और पर हमला किया है या नहीं, लेकिन मैं नहीं चाहती कि किसी और को मेरे साथ जो हुआ, उससे गुजरना पड़े। उन्होंने कहा कि कई वकील एसोसिएशन ने समर्थन दिया है और एकजुटता के लिए आभार व्यक्त किया।

Latest articles

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...