19.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यAI इंजीनियर अतुल सुभाष के बाद राजस्थान के डॉक्टर ने उठाया गंभीर...

AI इंजीनियर अतुल सुभाष के बाद राजस्थान के डॉक्टर ने उठाया गंभीर कदम, पत्नी वाला गृह क्लेश या?

Published on

धौलपुर

राजस्थान के धौलपुर में एक सरकारी डॉक्टर दिनेश नरूका ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाकर सुसाइड का प्रयास किया। इस दौरान डॉक्टर ने गुरुवार सुबह अपने क्वार्टर में इस घटना को अंजाम दिया। घटना के समय डॉक्टर की पत्नी वॉशरूम में थी। बाद में जब पत्नी बाहर निकली, तो उसके होश उड़ गए। इस पर महिला के चिल्लाने पर नर्सिंग स्टाफ ने क्वार्टर का गेट तोड़कर आग को बुझाई। इस घटना में डाॅक्टर बुरी तरह झुलस गए, जिनको उपचार के लिए एमपी के ग्वालियर ले जाया गया है। इधर, डॉक्टर के सुसाइड का कारण गृह क्लेश बताया जा रहा है। लोग डॉक्टर नरुका की इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर एआई इंजीनियर अतुल सुभाष से जोड़कर बहस छिड़ी है। हालांकि पुलिस की पड़ताल के बाद ही साफ होगा कि आखिर इसके पीछे क्या मसला था।

क्वार्टर में डाॅक्टर ने खुद पर डाला ज्वलनशील पदार्थ
हैरान कर देने वाला यह मामला धौलपुर के सैपऊ थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार राजकीय सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर तैनात डाॅ. दिनेश नरूका और उनकी पत्नी सरकारी क्वार्टर में थे। इस बीच सुबह उनकी पत्नी जब वॉशरूम चली गई, तब चिकित्सक ने ज्वलनशील पदार्थ खुद के ऊपर डालकर सुसाइड करने का प्रयास किया। इधर, पति के चिल्लाने पर पत्नी वॉशरूम से बाहर निकली, तो होश उड़ गए। इस दौरान पत्नी ने बचाव के लिए पास में मौजूद अस्पताल के चिकित्सा कर्मियों को आवाज लगाई, तब स्टाफ के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्वाटर्र का गेट तोड़कर भीतर प्रवेश किया और डाॅक्टर की आग को बुझाया।

गंभीर रुप से झुलसे डाॅक्टर का उपचार ग्वालियर में
इधर, इस घटना में डाॅक्टर दिनेश के दोनों हाथ पैर एवं चेहरा गंभीर रूप से झुलस गए। इन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन स्थिति ज्यादा बिगड़ने पर चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस पर डाॅक्टर के परिजन उन्हें मध्य प्रदेश के शहर ग्वालियर ले गए हैं, जहां उनका निजी अस्पताल में उपचार किया जा रहा हैं। इधर, पुलिस डाॅक्टर के सुसाइड के कारणों को लेकर जांच में जुट गई है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this