19.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराज्यअमृतपाल सिंह के जेल से जीतने के बाद भगवंत लड़ेगा विधायकी का...

अमृतपाल सिंह के जेल से जीतने के बाद भगवंत लड़ेगा विधायकी का चुनाव, बेटे ने किया यह ऐलान

Published on

चंडीगढ़

पंजाब में ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह की जीत के बाद अब भगवंत सिंह उर्फ प्रधानमंत्री बाजेके ने चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। यह ऐलान बाजेके के बेटे आकाशदीप सिंह ने घोषणा की है। पंजाब में गिद्दड़बाहा विधानसभा सीट से चुनाव राजनीति में एंट्री लेगा। बाजेके को अमृतपाल सिंह को बेहद करीबी माना जाता है। ‘वारिस पंजाब दे’ के चीफ अमृतपाल सिंह ने पंजाब के खडूर साहब सीट से जीत हासिल की है, हालांकि अमृतपाल सिंह असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद होने के कारण मंगलवार (25 जून) को लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ नहीं ले पाए। उनका नाम पुकारा गया, लेकिन वे संसद में मौजूद नहीं थे।

दोनों डिब्रूगढ़ जेल में हैं बंद
भगवंत सिंह उर्फ प्रधानमंत्री बाजेके अमृतपाल सिंह के साथ डिब्रूगढ़ जेल में बंद है। अगर बाजेके चुनाव मैदान में उतरते हैं तो वह भी जेल से ही चुनाव लड़ेंगे। पंजाब के खडूर साहब सीट से लोकसभा सांसद निर्वाचित किए गए अमृतपाल सिंह को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तार किया गया है। अमृतपाल सिंह और भगवंत सिंह पर एक ही जैसे आरोप हैं। दोनों के उनके सात अन्य साथियों को पिछले साल गिरफ्तार किया गया था और सभी असम की जेल में बंद हैं। अमृतपाल सिंह ने बिना चुनाव प्रचार के जीत हासिल की थी। अमृतपाल ने कांग्रेस के कुलबीर सिंह जीरा को 1.9 लाख से अधिक वोटों से हराया है।

राजा सिंह की है ये सीट
पंजाब की गिद्दड़बाहा विधानसभा सीट से अभी तक कांग्रेस के तेतर्रार नेता अमरिंदर सिंह राजा विधायक थे। राजा के लधुियाना सीट से सांसद का चुनाव जीतने के बाद अब गिद्दड़बाहा सीट पर उप चुनाव होगा। भगवंत सिंह उर्फ प्रधानमंत्री बाजेके के बेटे के ऐलान से पंजाब की राजनीति गरमा गई है। इस सीट पर लंबे समय से कांग्रेस का कब्जा है। अब देखना यह है कि ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह की तरह भगवंत सिंह जीत मिलती है या फिर नहीं? कुछ दिनों पहले बाजेके की जेल में तबियत बिगड़ने की जानकारी भी सामने आई थी।

कौन है भगवंत सिंह?
अमृतपाल के साथ एनएसए के तहत डिब्रूगढ़ जेल में बंद मोगा के धर्मकोट के गांव बाजेके को गांव माेगा में है। उसके माता पिता धर्मकोट के गांव बाजेके के रहने वाले हैं। परिवार ने पिछले हफ्ते भगवंत सिंह की तबीयत खराब होने पर मांग की थी कि उसे पंजाब की किसी जेल में रखा जाए। परिवार ने दलील दी थी कि असम जाने में एक आदमी का 35 से 40 हजार रुपये का खर्चा है। बाजेके की मां हार्ट की पेशेंट है। अब बेटे ने पिता के चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।

Latest articles

दिल्ली की IAS एकेडमी डायरेक्टर का भोपाल में अपहरण, 4 घंटे बंधक बनाया, 2 करोड़ वसूले, विदेश भागने वाला था मास्टरमाइंड

भोपाल। भोपाल में बदमाशों ने IAS एकेडमी की डायरेक्टर को किडनैप कर लिया। उन्हें...

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...