33.1 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यराजस्थान BJP प्रभारी के 'चूहे -फर्जी नेता' वाले बयान पर बेनीवाल के...

राजस्थान BJP प्रभारी के ‘चूहे -फर्जी नेता’ वाले बयान पर बेनीवाल के बाद अब कांग्रेस विधायक आगबूबला, दी ये चेतावनी

Published on

जयपुर

बीजेपी के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल की विवादित बयानबाजी के बाद उनके खिलाफ विपक्षी पार्टियों का गुस्सा बना हुआ है। दरअसल उपचुनाव रिजल्ट में बीजेपी को जीत मिलने के बाद अग्रवाल ने विपक्ष नेताओं पर तंज कसा था। बीते दिनों उन्होंने सांसद हनुमान बेनीवाल, सचिन पायलट और नरेश मीणा के खिलाफ विवादित बयान दिया। इसको लेकर पहले हनुमान बेनीवाल ने गुस्सा जाहिर करते हुए उन्हें चेतावनी दी थी। वहीं अब प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष और विधायक अभिमन्यु पूनिया ने भी बीजेपी प्रभारी को चेतावनी दी है। इसमें उन्होंने कहा कि ‘पहले हमने उनका रास्ता रोका था, लेकिन अब बीजेपी पर प्रभारी के साथ अगर कोई घटना होती है, तो इसके लिए राजस्थान सरकार और पुलिस प्रशासन इसका जिम्मेदार होगा। पूनिया के इस बयान से प्रतीत हो रहा है कि कांग्रेस बीजेपी प्रभारी के खिलाफ बड़ा विरोध करने की तैयारी कर रही है। इधर, बीजेपी के गलियारों में भी इस बयान से हड़कंप मच गया है।

अगर कोई घटना हुई तो सरकार होगी जिम्मेदार-पूनिया
बीते दिनों से बीजेपी प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल के विवादित बयानों के कारण सियासत में हलचल मची हुई। कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ विवादित बयानबाजी के कारण बीजेपी प्रभारी पर कांग्रेस भी जमकर बौखलाई हुई है। इधर, एक इंटरव्यू में प्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया ने बीजेपी प्रभारी को खुली चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि पहले तो हमने उनका रास्ता रोका था, लेकिन उनके साथ कोई घटना हुई तो इसके लिए राजस्थान सरकार और पुलिस प्रशासन जिम्मेदार होगा। बता दें कि बीजेपी प्रभारी ने गत दिनों गहलोत और पायलट के खिलाफ विवादित बयान बाजी की थी। इसके चलते युवा कांग्रेस ने उदयपुर में बीजेपी प्रभारी को काले झंडे दिखाएं और स्याही फेंककर विरोध किया था।

बीजेपी प्रभारी ने पायलट को बताया था फर्जी नेता
बीते दिनों बीजेपी की जीत पर प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल जमकर उत्साह में दिखाई दिए। उन्होंने विवादित बयान देते हुए कहा कि आप अपने मन से ये वहम निकाल दीजिए कि हमने 5 सीटें जीती है। हमने जीती तो 6 है, दौसा का चुनाव एक फर्जी नेता (सचिन पायलट), जो बताता है कि मैं राजस्थान का सबसे लोकप्रिय नेता हूं। 2023 में उसने हमको 51 हजार वोटों से हराया था और आज हम गर्व के साथ कह सकते हैं। हमारे जो ये दो नेता मंच पर खड़े है उनके नेतृत्व में हमने उनको करीब-करीब हरा दिया है। बता दें कि टोंक विधानसभा चुनाव में सचिन पायलट ने बीजेपी के अजीत मेहता को चुनाव हराया था।

चूहा कहने पर बेनीवाल हो गए थे आग बबूला
बता दें कि, बीजेपी प्रभारी राधा मोहन दास ने नागौर सांसद बेनीवाल को भी चूहा कहा था। उन्होंने उपचुनाव के परिणाम के दिन कहा कि एक चूहे को हम लोगों ने पालकर शेर बना दिया था। हमें एहसानमंद होना चाहिए खींवसर की जनता का, कि उन्होंने उसको वापस चूहा बना दिया है। यह एक ऐतिहासिक जीत है, क्योंकि जितना वोट खींवसर में कांग्रेस और आरएलपी को मिला है। बीजेपी उससे अधिक वोटों से जीती है। इधर, इस बयान पर बेनीवाल ने भी करारा जवाब देते हुए उन्हीं की भाषा में एक इंटरव्यू में कहा कि ‘यह राधा मोहन कौन है, मुझे तो नहीं पता है, ज्यादा चूं चपड़ करेगा, तो राजस्थान में जूते खाएगा, आरएलपी के समर्थक इसके जूते मारेंगे।‘

Latest articles

भेल में यूनियन चुनाव की बढ़ी चुनौती, 20 प्रतिशत वोट के बिना नहीं मिलेगी मान्यता

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में मान्यता प्राप्त यूनियन के आगामी चुनाव...

भेल के शीर्ष अधिकारियों ने आम कर्मचारियों की तरह कतार में खड़े होकर किया भोजन, कैंटीन व्यवस्था का लिया जायजा

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल की प्लांट कमेटी की बैठक में हेस्टू...

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

More like this

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...