10.4 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यबेगूसराय में फायरिंग के बाद अब भागलपुर में व्यापारी की गोली मारकर...

बेगूसराय में फायरिंग के बाद अब भागलपुर में व्यापारी की गोली मारकर हत्या

Published on

भागलपुर,

बिहार में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं. यहां के भागलपुर में एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस के मुताबिक, व्यापारी भागलपुर जिले के नाथनगर का रहने वाला था. भागलपुर एसपी बाबू राम ने बताया कि भागलपुर जिले के नाथनगर में एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. उन्हें 4 गोलियां लगी थीं. हमलावर व्यक्ति की हत्या करने के उद्देश्य से आए थे. उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

बेगूसराय में बदमाशों ने 10 लोगों पर बरसाई थीं गोलियां
बिहार के भागलपुर में ये घटना ऐसे वक्त पर हुई, जब बेगूसराय में फायरिंग को लेकर नीतीश सरकार विपक्ष के निशाने पर है. बेगूसराय में मंगलवार की शाम को करीब साढ़े पांच बजे दो बदमाशों ने नेशनल हाइवे 28 पर चार थाना क्षेत्रों में जमकर खूनी तांडव मचाया था. बदमाशों ने 10 लोगों को गोली मारी थी, जिसमें से 31 साल के चंदन कुमार की मौत हो गई थी.

दो बंदूकधारी करीब 30 किलोमीटर के क्षेत्र में गोलियां बरसाते रहे थे. जो भी सामने आया उसे निशाना बनाते हुए चार थाना क्षेत्रों से गुजरे. मगर, पुलिस न तो वारदात के दौरान उन्हें रोक पाई और न ही अब तक उनका कोई सुराग लगा पाई है. अब डीआईजी ने गोलीबारी करने वाले बदमाशों की सूचना देने वाले शख्स को 50 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है. इससे पहले पुलिस ने संदिग्ध हमलावरों का सीसीटीवी फुटेज जारी किया था जिन पर इस गोलीबारी को अंजाम देने का शक है.

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...