3.3 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeराज्यहिमानी नरवाल के बाद हरियाणा में एक और महिला की हत्या, कंबल...

हिमानी नरवाल के बाद हरियाणा में एक और महिला की हत्या, कंबल में लिपटा मिला शव

Published on

झज्जर:

हरियाणा के रोहतक जिले में सूटकेस में युवती का शव मिलने का मामला सुलझा ही था कि अब बहादुरगढ़ में एक महिला का शव कंबल में लिपटा हुआ मिला है। महिला के शरीर पर चोट के निशान हैं। हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। सदर थाना पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। मामला बहादुरगढ़ के मेहंदीपुर डाबोदा गांव से होकर गुजर रहे केएमपी एक्सप्रेस-वे के फ्लाईओवर के पास का है।

कंबल खोला तो फटी रह गई आंखें
देर रात को यहां कंबल पर किसी की नजर गई। शंका हुई तो कंबल खोला गया, उसमें महिला की लाश थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। फोरेंसिक टीम को भी साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया गया। मृतका की उम्र करीब 35 वर्ष आंकी जा रही है। फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है। शरीर पर चोट के निशान मिलने की बात सामने आई है। हत्या की आशंका जताई जा रही है। महिला कौन है, किसने और किन कारणों से किस तरह से इसको मारा ये फिलहाल सवाल बना हुआ है। हालांकि मौत की असल वजह पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस ने क्या कहा
सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बृजेन्द्र सिंह ने बताया कि फिलहाल पुलिस की टीमें छानबीन में जुटी हैं। आसपास गांव में पूछताछ के दौर जारी है। इतना ही नहीं हरियाणा के साथ साथ राजधानी दिल्ली के थानों में भी महिला का शव मिलने की सूचना भेजी गई है ताकि शव की पहचान हो सके। पुलिस ने महिला के शव को अस्पताल में रखवा दिया है आज शव का पोस्टमार्टम भी करवाया जाएगा। ऐसे में अब देखना होगा कि पुलिस मृतक महिला के शव की पहचान कब तक कर पाती है और उसके हत्या की गुत्थी कब तक सुलझ पाती है।

Latest articles

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

विधानसभा में हुआ पुष्पांजलि कार्यक्रम भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व...

काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी”

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल पर उज्जैन के बाद अब बाबा विश्वनाथ के धाम...

ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच मप्र के 5000 पर्यटकों ने कैंसल किए UAE टूर, ₹25 करोड़ का कारोबार प्रभावित

भोपाल। ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध का असर घूमने जाने वाले पर्यटकों पर...

More like this

छत्तीसगढ़ माओवादी आतंक से मुक्त, ऐतिहासिक उपलब्धि : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 31 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ के पूर्णतः माओवादी आतंक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘सरस’ को नेशनल ब्रांड बनाने और धार्मिक स्थलों पर आउटलेट खोलने के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि डेयरी क्षेत्र राजस्थान की ग्रामीण अर्थव्यवस्था...

मिशन हरियालो राजस्थान: मानसून में 10 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य, सीएम भजनलाल शर्मा ने दिए ‘नमो वन’ और ‘चंदन वन’ को गति देने के...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ शनिवार...