20.4 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराज्यकिरोड़ी के बाद बैसला की नाराजगी, 'जातीय नेताओं' को क्यों नहीं साध...

किरोड़ी के बाद बैसला की नाराजगी, ‘जातीय नेताओं’ को क्यों नहीं साध पा रही BJP?

Published on

जयपुर

राजस्थान में जहां सरकार और विपक्ष के नेता बजट सत्र की तैयारियों में जुट गए हैं। वहीं इसी बीच प्रदेश सरकार के बीच हलचल मचाने के लिए गुर्जर और मीणा समाज के दोनों नेताओं ऐसे बयान दिए हैं, जो सियासी गलियारों में गूंज रहे हैं। दरअसल, हम बात कर रहे हैं राजस्थान सरकार के मंत्री किरोड़ी लाल मीणा और बीजेपी विजय बैंसला की। बजट सत्र से पहले एक बार फिर दोनों नेताओं ने अपनी ही पार्टी और सरकार के खिलाफ नाराजगी जता दी है।

किरोड़ी ने फिर दिए मंत्री पद त्यागने के संकेत
दरअसल,भजनलाल सरकार में मंत्री किरोड़ी लाल मीणा अपने ‘वैराग्य‘ को लेकर दिए बयान के कारण एक बार फिर काफी चर्चा में आ गए हैं। महाकुंभ और ममता कुलकर्णी का जिक्र कर उन्होंने हाल ही मैं ऐसा बयान दिया है, जिसमें उन्होंने फिर से मंत्री पद त्यागने के संकेत दे दिए हैं। उनके इस बयान से सियासी गलियारों में हलचल तेज है। इससे पहले भी किरोड़ी अपने भाई जगमोहन मीणा की हार, राजस्थान एसआई भर्ती परीक्षा और नरेश मीणा जैसे मुद्दों पर इशारों में नाराजगी के संकेत दे चुके हैं।

बैंसला ने भी फिर खोला मोर्चा
बीजेपी नेता विजय बैंसला का कहना हैं कि बीजेपी सरकार से गुर्जर समाज नाराज है। उनका कहना है कि गुर्जर आंदोलन के वक्त दर्ज हुए मामले भी अभी तक वापस नहीं लिए गए हैं। डबल इंजन की सरकार में गुर्जरों के मुद्दे हल नहीं हो रहे हैं। साथ ही ‘गुर्जर समाज को मिले आरक्षण को अभी तक नौवीं अनुसूची में शामिल नहीं किया जाना नाराजगी की सबसे बड़ी वजह है। उल्लेखनीय है कि आरक्षण को नौवीं अनुसूची में शामिल करने का काम केंद्र के स्तर पर होना है। भजनलाल सरकार में गुर्जर समाज से केवल जवाहर सिंह बेढ़म को जगह मिली है। पहले की सरकारों में गुर्जर समाज से तीन चार मंत्रियों तक का प्रतिनिधित्व रहा थे। इस बार कैबिनेट मंत्री गुर्जर समाज का नहीं है’। इसके अलावा उन्होंने बैंसला ने देव नारायण बोर्ड पर सरकार के रवैये पर भी नाराजगी जताई।

मीणा और गुर्जर समाज के बड़े नेता बैंसला-किरोड़ी
उल्लेखनीय है कि किरोड़ी लाल मीणा जनप्रिय नेता के तौर पर अपनी खास पहचान रखते हैं। राजस्थान में मीणा समाज में उनका कद सबसे ऊंचा माना जाता है। इसी तरह किरोड़ी बैंसला के बेटे विजय बैंसला भी लगातार गुर्जर समाज की बातें उठाते रहते हैं। उन्हें गुर्जर समाज के बड़े प्रतिनिधि के तौर पर भी जाना जाता है।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...