18.7 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यनोएडा के बाद अब पंजाब के किसानों का प्रदर्शन, 6 दिसंबर को...

नोएडा के बाद अब पंजाब के किसानों का प्रदर्शन, 6 दिसंबर को करेंगे दिल्ली कूच

Published on

चंडीगढ़,

नोएडा के बाद अब पंजाब के किसान दिल्ली कूच के लिए तैयार हैं. किसानों ने 6 दिसंबर को दिल्ली कूच का ऐलान किया है. इससे पहले सोमवार को हजारों की संख्या में किसानों ने नोएडा से दिल्ली के लिए कूच किया था. शाम होते-होते एक आंशिक कामयाबी मिली और प्रशासन के अधिकारी किसान नेताओं को सड़क से हटने के लिए मनाने में कामयाब रहे.

‘बिना अनुमति नहीं मिलेगी दिल्ली में एंट्री’
अंबाला (हरियाणा) के डीसी ने किसान नेताओं को पत्र लिख कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए दिल्ली कूच को स्थगित करनी की अपील की है. डीसी अंबाला ने किसानों को पत्र जारी कर कहा कि अंबाला में पहले से बीएनएस की धारा 163 लागू है. किसानों को दिल्ली कूच से पहले दिल्ली पुलिस से अनुमति लेने होगी. बिना अनुमति के किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा.

प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान
बता दें कि ग्रेटर नोएडा के जीरो प्वाइंट पर बुधवार को गांवों से सैकड़ों प्रदर्शनकारी एकत्र हुए. ग्रामीण प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और पिछले दिनों राज्य सरकार द्वारा अधिग्रहित उनकी जमीन के बदले मुआवजे और अन्य लाभों की मांग कर रहे हैं. गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने मंगलवार को आंदोलन के दौरान सौ से अधिक प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया था. पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने कहा कि हिरासत में लिए गए लोगों में महिलाएं और बुजुर्ग लोग भी शामिल थे, जिन्हें बाद में रिहा कर दिया गया

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this