10.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यपहलगाम के बाद घाटी में कत्लेआम का प्लान फेल! सेना ने लश्कर...

पहलगाम के बाद घाटी में कत्लेआम का प्लान फेल! सेना ने लश्कर के 3 आतंकियों को मिट्टी में मिलाया, मिला हथियारों का जखीरा

Published on

श्रीनगर

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। बुधवार को उन्होंने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। इसमें राइफलें, गोलियां और ग्रेनेड शामिल हैं। यह बरामदगी ऑपरेशन केलर के तहत हुई है। इससे एक दिन पहले ही लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के शीर्ष कमांडर शाहिद कुट्टे सहित तीन आतंकवादियों को एनकाउंटर में मार गिराया गया था। मारे गए आतंकवादियों के पास से ये हथियार मिले हैं।

लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे आतंकी
सेना और अर्धसैनिक बलों ने शोकल केलर के घने जंगलों में संयुक्त अभियान चलाया था। मंगलवार को इस अभियान में तीन आतंकवादी मारे गए थे। माना जा रहा है कि बरामद हथियार उन्हीं आतंकवादियों के हैं। ये आतंकवादी पाकिस्तान समर्थित लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे। इनमें से दो शाहिद कुट्टे और अदनान शफी डार शोपियां का ही रहने वाला था। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए हमले के बाद इनके घरों को तोड़ दिया गया था। उस हमले में 26 लोग मारे गए थे। इनमें ज्यादातर पर्यटक थे। तीसरे आतंकवादी की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

पहलगाम हमले से संबंध?
जांचकर्ता अभी तक यह पता नहीं लगा पाए हैं कि क्या इन तीनों का पहलगाम टेरर अटैक से सीधा संबंध था। लेकिन पुलिस रिकॉर्ड बताते हैं कि कुट्टे मार्च 2023 से ही सक्रिय आतंकवादी था। वह कई हमलों में शामिल था। इनमें 8 अप्रैल को शोपियां के डेनिश रिसॉर्ट में हुई गोलीबारी भी शामिल है। उस हमले में दो जर्मन पर्यटक और उनका ड्राइवर घायल हो गए थे। पुलिस के अनुसार, डार अक्टूबर 2024 में लश्कर-ए-तैयबा में शामिल हुआ था। उसी दिन उसने शोपियां के वाची में एक प्रवासी मजदूर की हत्या कर दी थी।

शोपियां में लगे पोस्टर
शोपियां में उर्दू में पोस्टर लगे हैं। इनमें पहलगाम हत्याकांड में शामिल संदिग्धों के बारे में जानकारी देने पर 20 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है। एक पोस्टर पर लिखा है कि जिन्होंने निर्दोषों को मारा, उनकी हमारे देश में कोई जगह नहीं है। ऑपरेशन केलर राष्ट्रीय राइफल्स से मिली जानकारी के बाद शुरू किया गया था। राइफल्स को इलाके में सशस्त्र आतंकवादियों के होने की खबर मिली थी। इस साल कश्मीर में यह दूसरी बड़ी आतंकवाद विरोधी सफलता है। इससे पहले 16 मार्च को हंदवाड़ा में एक पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया गया था।

पीओके में भारत ने किए थे हवाई हमले
भारत ने 7 मई को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले किए थे। इसके बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम हुआ है। लेकिन सुरक्षा बल अभी भी हाई अलर्ट पर हैं। भारत ने यह कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर के तहत की थी।

Latest articles

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...