7.1 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराज्यकांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद किरण चौधरी बेटी श्रुति के साथ...

कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद किरण चौधरी बेटी श्रुति के साथ बीजेपी में हुईं शामिल, खट्टर ने दिलाई सदस्यता

Published on

नई दिल्ली

हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले वरिष्ठ नेता किरण चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। किरण चौधरी अपनी बेटी श्रुति के साथ बीजेपी में शामिल हुईं। आज सुबह साढ़े 10 बजे बीजेपी के हेडक्वार्टर में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में किरण चौधरी बीजेपी में शामिल हुईं।

कांग्रेस छोड़ने के एक दिन बाद बीजेपी में शामिल होने के बाद किरण चौधरी ने कहा कि मैं कांग्रेस की बहुत समर्पित कार्यकर्ता थी। मैंने कड़ी मेहनत से अपना जीवन कांग्रेस को समर्पित कर दिया। लेकिन कुछ सालों से मैंने देखा कि हरियाणा कांग्रेस एक व्यक्ति-केंद्रित पार्टी बन गई है। वे नहीं चाहते थे कि कांग्रेस आगे बढ़े और उन्होंने ऐसी नीतियों का पालन किया। तो, आप समझ सकते हैं कि हरियाणा में कांग्रेस कभी आगे नहीं बढ़ पाती। उनके कारण बड़े नेताओं ने पार्टी छोड़ दी। मैंने यह कदम यह सुनिश्चित करने के लिए उठाया कि मेरे कार्यकर्ताओं को उनके उचित अधिकार, समान अधिकार मिलें।

पीएम मोदी ने विकसित भारत का संकल्प लिया- किरण चौधरी
किरण चौधरी ने कहा कि आज मैंने यह फैसला इसलिए लिया क्योंकि प्रधानमंत्री ने 2047 तक विकसित भारत का संकल्प लिया है। मुझे पूरा विश्वास है कि भारत दुनिया में चमकेगा। प्रधानमंत्री द्वारा किए गए जनकल्याण कामों की वजह से ही दिल्ली में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनी है। मैंने पूर्व सीएम खट्टर के साथ बहुत काम किया है। हमारे बीच बहुत कड़वाहट हुआ करती थी। लेकिन जिस तरह से उन्होंने काम किया, वह मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है।

किरण चौधरी की बेटी ने पार्टी जॉइन करने के बाद क्या कहा
हरियाणा कांग्रेस की पूर्व नेता किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी ने भाजपा में शामिल होने के बाद कहा कि मैं प्रधानमंत्री से प्रेरित हूं, जिन्होंने देश के कल्याण के लिए ऐतिहासिक फैसले लिए हैं और भारत का नाम दुनिया भर में रोशन किया है। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि पीएम मोदी और पूर्व सीएम खट्टर ने चौधरी बंसी लाल के साथ काम किया है। जिस तरह बंसी लाल ने मेहनत की, हम भी उसी मेहनत से भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

बेटी को टिकट न मिलने से थी नाराज
बता दें कि किरण चौधरी और श्रुति ने मंगलवार यानी 18 जून को ही कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को इस्तीफा भेजा। इसमें उन्होंने लिखा कि यहां पार्टी को निजी जागीर की तरह चलाया जा रहा है। मेरा अपमान किया गया। बताया जा रहा है कि लोकसभा इलेक्शन में अपनी बेटी श्रुति को भिवानी-महेंद्रगढ़ से टिकट ना मिलने के बाद से ही किरण चौधरी नाराज चल रही थीं।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....