18.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यसंभल और वाराणसी के बाद अलीगढ़ में मिला सालों पुराना मंदिर, शिवलिंग...

संभल और वाराणसी के बाद अलीगढ़ में मिला सालों पुराना मंदिर, शिवलिंग और टूटी मूर्तियां मिलीं

Published on

अलीगढ़,

अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना क्षेत्र के सराय रहमान इलाके में एक प्राचीन शिव मंदिर मिलने से विवाद खड़ा हो गया है. यह मंदिर कई दशकों से मिट्टी और कबाड़ के नीचे दबा हुआ था. हिंदूवादी संगठनों को जब इसकी जानकारी मिली, तो वो मौके पर पहुंचे और मंदिर की सफाई शुरू की. इस दौरान शिवलिंग और अन्य मूर्तियां मिलीं, जिन्हें देखकर संगठनों ने मंदिर को कब्जा मुक्त करने की मांग की.

करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र चौहान ने कहा कि यह मंदिर लगभग 70-80 साल पुराना है. इसमें कबाड़ भरा हुआ था, हमने इसकी सफाई की और अब इसे कब्जा मुक्त कराने और पूजा शुरू करने की मांग कर रहे हैं. अगर प्रशासन 24 घंटे में एक्शन नहीं करता, तो हम खुद इसे कब्जा मुक्त करेंगे.

सराय रहमान इलाके में एक मंदिर जर्जर अवस्था में मिला
बजरंग दल के महानगर सहसंयोजक अंकुर शिवाजी ने बताया कि यह इलाका पहले हिंदू बहुल था, लेकिन समय के साथ यहां के लोग पलायन कर गए. मंदिर को मिट्टी और कूड़े के नीचे दबा दिया गया. शिवलिंग और अन्य मूर्तियां खंडित अवस्था में पाई गईं.

मंदिर के आसपास रहने वाले जाकिर और बब्बू ने भी बताया कि यह मंदिर बहुत पुराना है. पहले यहां हिंदू समुदाय के लोग रहते थे, लेकिन मकान बेचकर चले गए, जिससे मंदिर की देखभाल नहीं हो पाई. मंदिर के आसपास मुस्लिम समुदाय के घर होने की वजह से यह मामला धार्मिक और सामाजिक संवेदनशीलता का विषय बन गया था.

मंदिर लगभग 70-80 साल पुराना बताया जा रहा है
इस मामले की जानकारी मिलने पर नगर निगम के अपर आयुक्त राकेश कुमार यादव भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने कहा कि यह एक प्राचीन मंदिर है. इसमें शिवलिंग मौजूद है, बाकी जांच और आगे की कार्रवाई प्रशासन करेगा.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this