18.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यसंभल के बाद कुशीनगर में हुआ इस मस्जिद का सर्वे, इस पर...

संभल के बाद कुशीनगर में हुआ इस मस्जिद का सर्वे, इस पर लगाया गया ये आरोप

Published on

कुशीनगर,

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के हाटा क्षेत्र में स्थित मदनी मस्जिद का जिला प्रशासन के अधिकारियों ने पुलिस के साथ मिलकर बुधवार को सर्वे किया. यहां मस्जिद पर सार्वजनिक संपत्ति पर अतिक्रमण के आरोप लगे हैं. अभी तक सर्वे का परिणाम सामने नहीं आया है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय होनी है.

उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) प्रभाकर सिंह ने कहा कि मस्जिद से सटे सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण के बारे में एक शिकायत के बाद सर्वेक्षण कार्य शुरू किया गया था. मुस्लिम समुदाय ने 15 साल पहले 32 डेसीमल क्षेत्र का एक भूखंड खरीदा. उसके 30 डेसीमल हिस्से का उपयोग करके मस्जिद का निर्माण किया.

स्थानीय प्रशासन का कहना है कि ऐसा प्रतीत होता है कि मस्जिद को उस क्षेत्र से आगे बढ़ाया गया है. प्राप्त रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि इसने नगर पालिका की 4 डेसीमल भूमि और अतिरिक्त 1 डेसीमल सार्वजनिक संपत्ति पर अतिक्रमण किया गया है. अंतिम रिपोर्ट के आधार पर अतिक्रमण की सीम तय की जाएगी.

बताते चलें कि पिछले महीने संभल में जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान जमकर बवाल हुआ था, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी. मृतकों का नाम नोमान, बिलाल और नईम था. पुलिस का कहना है कि सर्वे के दौरान महिलाएं छत से पत्थरबाजी कर रही थीं. अचानक सैकड़ों लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई थी.

इस पथराव में कई पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को चोट लगी थी. दरअसल, कोर्ट के आदेश पर टीम सर्वे करने पहुंची तो स्थानीय लोगों ने पथराव शुरू कर दिया था. इसके बाद पुलिस को आंसू गैस के गोले दाने पड़े थे. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आगजनी भी शुरू कर दी. बहुत मुश्किल से स्थिति नियंत्रित हुई थी.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this