6.5 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराज्यशिवराज के बाद इस BJP नेता ने एयरलाइंस के 'चलता है' रवैये...

शिवराज के बाद इस BJP नेता ने एयरलाइंस के ‘चलता है’ रवैये पर जताई नाखुशी, DGCA से की शिकायत

Published on

नई दिल्ली,

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा एयर इंडिया की एक फ्लाइट में टूटी सीट अलॉट किए जाने की शिकायत के एक दिन बाद पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने भी कुछ ऐसा ही मुद्दा उठाया है. हालांकि उनकी शिकायत 27 जनवरी की है, जब वह इंडिगो की फ्लाइट से चंडीगढ़ से दिल्ली आ रहे थे. सुनील जाखड़ ने X पर एक पोस्ट में लिखा, ‘ऐसा लगता है कि टूटी हुई सीटें, जैसा कि शिवराज सिंह चौहान ने भी शिकायत की है, सिर्फ एयर इंडिया तक नहीं सीमित हैं. यहां 27 जनवरी को इंडिगो की चंडीगढ़-दिल्ली की उड़ान की कुछ तस्वीरें हैं, जिनमें कई सीटों पर गद्दे ढीले-ढाले दिख रहे हैं और सुरक्षा नियमों के अनुरूप परमानेंटली फिट की गई सीटें नहीं हैं.’

सुनील जाखड़ ने आगे कहा, ‘केबिन क्रू ने हमेशा की तरह विनम्र रहते हुए भी इस बारे में कुछ भी करने में असमर्थता जताई और कहा कि मुझे कंपनी की वेबसाइट पर शिकायत करनी चाहिए. मुझे सीटों के ढीले गद्दों या आराम की चिंता नहीं है. मैं इसलिए लिख रहा हूं ताकि डीजीसीए यह सुनिश्चित कर सके कि इन दो प्रमुख एयरलाइंस का यह चलता है रवैया, विमानों की सर्विसिंग और रखरखाव के दौरान सुरक्षा मानदंडों के पालन पर लागू न हो.’

सुनील जाखड़ के इस पोस्ट पर इंडिगो एयरलाइंस ने भी प्रतिक्रिया दी है. एयरलाइंस की ओर से कहा गया, ‘महोदय, हमारी सीटें सफाई और रखरखाव में आसानी हो, इसलिए रिमूवेबल कुशन के साथ वेल्क्रो द्वारा डिजाइन की गई हैं, जो सुरक्षित हैं. कई बार कुशन ढीले हो सकते हैं और आराम से बैठने के लिए उन्हें थोड़ा इधर-उधर करने की आवश्यकता हो सकती है. सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है, और हम आपको आश्वस्त करते हैं कि हमारे विमानों में सीट की डिजाइन यह सुनिश्चित करता है कि सुरक्षा आवश्यकताओं के साथ कोई समझौता न हो. आशा करते हैं आप इसे समझेंगे, धन्यवाद. और हम जल्द ही फ्लाइट में आपका फिर से स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं.’

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 22 फरवरी को X पर अपनी शिकायत में कहा था, ‘आज मुझे भोपाल से दिल्ली आना था, पूसा में किसान मेले का उद्घाटन, कुरुक्षेत्र में प्राकृतिक खेती मिशन की बैठक और चंडीगढ़ में किसान संगठन के माननीय प्रतिनिधियों से चर्चा करनी है. मैंने एयर इंडिया की फ्लाइट क्रमांक AI436 में टिकिट करवाया था, मुझे सीट क्रमांक 8C आवंटित हुई. मैं जाकर सीट पर बैठा, सीट टूटी और अंदर धंसी हुई थी. बैठना तकलीफदायक था. जब मैंने विमानकर्मियों से पूछा कि खराब सीट थी तो आवंटित क्यों की? उन्होंने बताया कि प्रबंधन को पहले सूचित कर दिया था कि ये सीट ठीक नहीं है, इसका टिकट नहीं बेचना चाहिए. ऐसी एक नहीं और भी सीटें हैं.’

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...