20.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यसुनील पाल-मुश्ताक खान के बाद शक्ति कपूर की थी बारी, अपहरण कांड...

सुनील पाल-मुश्ताक खान के बाद शक्ति कपूर की थी बारी, अपहरण कांड के ‘मास्टरमाइंड’ का खुलासा

Published on

बिजनौर

उत्तर प्रदेश की बिजनौर पुलिस ने अभिनेता मुश्ताक खान के अपहरण कांड का खुलासा कर दिया। इस गिरोह मे शामिल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का पूछताछ के आधार पर दावा है कि अब तक गैंग 10 कलाकारों का अपहरण कर फिरौती वसूल चुका है। जल्द शक्ति कपूर को निशाना बनाने का प्लान था। शनिवार को बिजनौर के एसपी अभिषेक सिंह वने बताया कि चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि छह फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही हैं।

आरोपियों के कब्जे से एक लाख 4 हजार रुपए और मोबाइल बरामद किया है। मुख्य आरोपी सार्थक चौधरी उर्फ रिक्की है। वह कई दिन से दिल्ली और उत्तराखंड में घूम रहा था। दो दिन से बुलंदशहर में रुका था। उसे सर्विलांस के जरिए बुलंदशहर से शुक्रवार को पकड़ा था। पुलिस की माने तो उसे आरोपी सार्थक चौधरी उर्फ रिक्की ने बताया कि उनका गिरोह मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री के 10 कलाकारों का अपहरण कर फिरौती वसूल चुका है।

अभिनेता मुश्ताक खान और सुनील पाल के बाद अगला नंबर अभिनेता शक्ति कपूर का बना रखा था। एसपी के मुताबिक सार्थक चौधरी उर्फ रिक्की ने पुलिस पूछताछ में बताया कि दूसरा मुख्य आरोपी लवी उसका दोस्त है। लवी ने ही किडनैपिंग की प्लानिंग की थी। लवी का कहना था कि अभिनेता पैसे देने के बाद बदनामी की वजह से शिकायत पुलिस में नहीं करते हैं। फिल्म एक्टर मुश्ताक खान का अपहरण कर फिरौती वसूलने के मामले में लवी 10 लोगों को साथ लेकर गया था। लवी ही राहुल सैनी बनकर अभिनेताओं से बात करता था।

15 अक्टूबर को राहुल सैनी के नाम से ही मुश्ताक खान से वरिष्ठ लोगों को सम्मानित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम के संबंध में बात की थी। 20 नवंबर को मुंबई से दिल्ली के लिए एक फ्लाइट का टिकट बुक कराया। 20 नवंबर को सार्थक चौधरी उर्फ रिक्की, लवी, आकाश, शिवा, अर्जुन, अंकित, अजीम, शुभम, और सबी उद्दीन, किराए की कार और लवी की स्कॉर्पियो में बैठकर दिल्ली गए थे। गाजियाबाद में उन्हें लवी का दोस्त शशांक मिला, जिसने अभिनेता के आने के हवाई जहाज के टिकट बुक कराए थे। फिर अपहरण कर लिया।

अपहरण कर बिजनौर के मोहल्ला चाहशीरी स्थित मकान में रखा । उनका मोबाइल कब्जे में ले लिया। जबरन बैंक अकाउंट की डिटेल पासवर्ड ले लिए। 21 नवंबर को अभिनेता के मोबाइल से यूपीआई के माध्यम से 2 लाख 20 हजार की खरीदारी की और कुछ कैश निकाले। उसी दिन रात को आरोपियों के शराब के नशे में होने पर मुश्ताक मोहम्मद वहां से भाग निकले।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...