5.9 C
London
Wednesday, March 4, 2026
Homeराज्यबुलडोजर के बाद अब 'गालीबाज' श्रीकांत के ठिकानों पर पहुंची GST की...

बुलडोजर के बाद अब ‘गालीबाज’ श्रीकांत के ठिकानों पर पहुंची GST की टीम

Published on

नोएडा,

नोएडा की सोसाइटी में महिला के साथ बदसलूकी के मामले में चर्चा में आए श्रीकांत त्यागी के खिलाफ यूपी सरकार सख्त हो गई है. इसके साथ ही अब GST की टीम नोएडा के भंगेल इलाके में श्रीकांत त्यागी के ठिकानों पर छापेमारी करने पहुंची है. यहां त्यागी की करीब 15 दुकानें हैं. इससे पहले प्रशासन ने सोमवार को सेक्टर-93 स्थित ओमेक्स सोसाइटी में आरोपी का अवैध निर्माण गिरा दिया गया और अब उस पर 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर दिया. भंगेल इलाके में आरोपी श्रीकांत त्यागी के मार्केट में जीएसटी की टीम पहुंची है. यहां श्रीकांत का धर्म काटा भी है. टीम दस्तावेज की जांच कर रही है. इसी मार्केट से श्रीकांत त्यागी को लाखों रुपए का किराया मिलता है.

एक्शन में यूपी सरकार
श्रीकांत त्यागी के मुद्दे पर यूपी सरकार का गृह विभाग एक्शन में है. गृह विभाग के कमांड सेंटर में गृह सचिव अवनीश अवस्थी खुद बैठकर मामले को मॉनिटर कर रहे हैं. अवनीश अवस्थी ने कार्रवाई की कमान हाथ में लेते हुए जांच में लगी सभी पुलिस टीमों से संपर्क साधा है.

हरिद्वार के पास मिली लोकेशन
नोएडा के गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी को पकड़ने के लिए यूपी सरकार ने ऐड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है. फरार आरोपी की तलाश में अब पुलिस टीमों के अलावा स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को भी लगा दिया गया है. सर्चिंग में पता चला है कि हरिद्वार में कुछ देर के लिए श्रीकांत का फोन ऑन हुआ था, फिर बंद हो गया. अब पुलिस आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का दावा कर रही है. सोमवार को सेक्टर-93 स्थित ओमेक्स सोसाइटी में आरोपी का अवैध निर्माण गिरा दिया गया और अब उस पर 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर दिया.

स्वामी प्रसाद मौर्या के साथ श्रीकांत त्यागी के रिश्ते- किराएदार
श्रीकांत त्यागी के एक किराएदार ने बताया कि स्वामी प्रसाद मौर्या के साथ श्रीकांत त्यागी के रिश्ते थे. स्वामी प्रसाद मौर्या अक्सर उनके घर आते थे. स्वामी प्रसाद मौर्या के बीएसपी से बीजेपी में शामिल होने के बाद श्रीकांत ने बीजेपी का दामन थाम लिया था. किराएदार ने बताया कि श्रीकांत कि यहां पर कई सारी संपत्ति है बीजेपी के कई नेताओं के साथ उनके रिश्ते हैं.

क्या है मामला?
नोएडा की सोसाइटी में अतिक्रमण को लेकर एक महिला से श्रीकांत त्यागी का विवाद हो गया था. खुद को बीजेपी नेता बताने वाले दबंग ने उस दौरान महिला से गाली गलौज कर दी थी. साथ ही मारपीट पर भी उतारू हो गया था. आरोपी ने अपने फ्लैट के आस-पास अतिक्रमण कर रखा था और सोसाइटी का मेटेनेंस चार्ज भी नहीं देता था. यही नहीं, अथॉरिटी के नोटिस को भी अपने रसूख से रुकवा देता था. महिला से बदसलूकी का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और अब उसका अवैध निर्माण बुलडोजर से हटा दिया. नोएडा अथॉरिटी की इस कार्रवाई से खुश सोसाइटी में रहने वाली महिलाओं ने तालियां बजाईं और मिठाई भी बांटी

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...