7.9 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यक्रिकेट स्टेडियम के बाद मोदी के नाम पर अब मेडिकल कॉलेज, गुजरात...

क्रिकेट स्टेडियम के बाद मोदी के नाम पर अब मेडिकल कॉलेज, गुजरात में तैयारी

Published on

अहमदाबाद

गुजरात के अहमदाबाद में क्रिकेट स्टेडियम का नाम ‘नरेंद्र मोदी’ रखे जाने के बाद अब एक मेडिकल कॉलेज को भी पीएम से जोड़ने की तैयारी है। अहमदाबाद म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (एएमसी) ने मणिनगर में स्थित मेडिकल कॉलेज का नामकरण नरेंद्र मोदी के नाम पर करने का फैसला लिया है। हाल ही में एएमसी की स्टैंडिंग कमिटी की बैठक में यह फैसला हुआ है।

एएमसी एमईटी मेडिकल कॉलेज ‘एएमसी मेडिकल एजुकेशन ट्रस्ट’ की ओर से चलाया जाता है, जो एलजी हॉस्पिटल कंपाउंड में है। म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन स्टैंडिंग कमिटी के चेयरमैन हितेश बरोत ने नामकरण की पुष्टि करते हुए कहा, ”अब एएमसी एमईटी मेडिकल कॉलेज का नाम एएमसी संचालित एलजी कॉलेज कैंपस में है, ‘नरेंद्र मोदी मोडिकल कॉलेज’ होगा।

मेडिकल कॉलेज में मौजूदा समय में एमबीबीएस और पोस्ट ग्रैजुएट (पीजी) कोर्स कराया जाता है। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री रहते हुए नरेंद्र मोदी ने ही इस कॉलेज की परिकल्पना की थी। 2009 में उन्होंने इसका उद्घाटन किया था। तब इसमें 150 सीटें थी। अब यहां 220 सीटें एमबीबीएस की और 170 सीटें एमडी/एमएस की हैं।

14 सितंबर को एएमसी एमईटी की एग्जिक्युटिव कमिटी की बैठक में यह फैसला लिया गया। कॉलेज का नाम नरेंद्र मोदी मेडिकल कॉलेज करने का फैसला किया गया। इसके बाद इस फैसले को एएमसी की स्टैंडिंग कमिटी के पास भेजा गया था।

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...