9.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यसारण में चुनावी हिंसा के बाद एसपी मंगला पर गिरी गाज, कुमार...

सारण में चुनावी हिंसा के बाद एसपी मंगला पर गिरी गाज, कुमार आशीष बनाए गए जिले के नए पुलिस कप्तान

Published on

सारण,

बिहार के सारण में वोटिंग के बाद वहां हिंसा होने के मामले में जिले के एसपी पर इसकी गाज गिरी है. सारण के पुलिस अधीक्षक (एसपी) गौरव मंगला का ट्रांसफर कर दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक चुनाव आयोग के निर्देश के बाद राज्य सरकार ने ये कार्रवाई की है.

गौरव मंगला को एसपी पद से हटाए जाने के बाद अब मुजफ्फरपुर के रेल एसपी रहे कुमार आशीष को सारण का नया एसपी नियुक्त किया गया है. वोटिंग के अगले दिन छपरा में हुई हिंसा और एक व्यक्ति की मौत के बाद चुनाव आयोग ने एसपी मंगला के खिलाफ राज्य सरकार को कार्रवाई करने का निर्देश दिया था.

21 मई को हुई थी हिंसा
दरअसल सारण लोकसभा सीट के लिए पांचवें चरण के मतदान के अंतिम दौर में झड़प और बवाल के बाद 21 मई की सुबह फिर आरजेडी और भाजपा समर्थकों के बीच झड़प हो गई थी. इस झड़प ने हिंसक रूप ले लिया था. इस दौरान गोलीबारी की घटना भी हुई थी जिसमें में एक शख्स की मौत हो गई थी.

इसके बाद बीजेपी-आरजेडी कार्यकर्ताओ के हिंसक झड़प के दौरान हुई गोलीबारी में इस्तेमाल की गई बंदूक को पुलिस ने बरामद कर लिया था. बीजेपी ने रोहिणी आचार्य पर अपने समर्थकों के साथ आकर बूथ लूटने की कोशिश करने का आरोप लगाया था.

इसके बाद सारण में चुनावी हिंसा को लेकर प्रत्याशी और लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के खिलाफ दो केस दर्ज किया गया है. एक मामला बीजेपी कार्यकर्ता मनोज सिंह के द्वारा नगर थाना में दर्ज करवाया गया है,जबकि दूसरा केस जिला प्रशासन की तरफ से सदर अंचलाधिकारी आँचल कुमारी ने छपरा नगर थाने में दर्ज कराया है.

इस मामले में भाजपा और राजद दोनों तरफ से एक दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है. वहां घटना की गंभीरता को देखते हुए सारण जिला प्रशासन ने जिले में इंटरनेट पर लगी पाबंदी को 25 मई के रात 12 बजे तक के लिए बढ़ा दिया गया था.

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...