8.6 C
London
Thursday, December 11, 2025
Homeराज्यबाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद PAK गैंगस्टर से लॉरेंस बिश्नोई की...

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद PAK गैंगस्टर से लॉरेंस बिश्नोई की बातचीत का वीडियो वायरल

Published on

नई दिल्ली,

मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग एक बार फिर चर्चा में है क्योंकि इसी गैंग ने कत्ल को अंजाम देने की जिम्मेदारी ली है. इसके साथ ही लॉरेंस बिश्नोई का जेल से मोबाइल फोन के जरिए आपराधिक गतिविधियों को संचालित करने का मामला भी एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है.

इसी साल जून महीने में 19 सेकंड का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई को पाकिस्तान स्थित गैंगस्टर शाहजाद भट्टी से वीडियो कॉल पर बात करते हुए देखा गया था. सिद्दीकी की हत्या में बिश्नोई का नाम सामने आने के बाद, लोगों ने इस वीडियो का हवाला देते हुए जेल प्रशासन पर अब बिश्नोई को मोबाइल फोन की सुविधा उपलब्ध कराने का आरोप लगाया है.

रिपोर्ट के मुताबिक 31 साल का लॉरेंस बिश्नोई व्यक्तिगत रूप से मोबाइल फोन नहीं रखता है, लेकिन वो किसी अन्य कैदी या अपने करीबी के फोन का उपयोग करता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, बिश्नोई को पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बारे में जेल के अंदर ही जानकारी मिली थी.

हर बड़े अपराध के बाद मौन व्रत रखता है लॉरेंस बिश्नोई
बिश्नोई पर आरोप है कि उसने दिल्ली की तिहाड़ जेल, पंजाब और राजस्थान की जेलों में रहते हुए मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया है, लेकिन जेल प्रशासन इन आरोपों को खारिज करता रहा है. हाल ही में एक अन्य गैंगस्टर कुणाल छाबड़ा ने दावा किया था कि उसे जेल में बंद बिश्नोई से एक वसूली कॉल आई थी.

सूत्रों के अनुसार, बिश्नोई, जो इस समय अहमदाबाद की साबरमती सेंट्रल जेल में कैद है, वो पिछले नौ दिनों से मौन व्रत पर है. माना जाता है कि बिश्नोई हर बार अपनी गैंग द्वारा किए गए बड़े अपराधों के बाद मौन व्रत रखता है.

रविवार को बिश्नोई गैंग के एक कथित सदस्य ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी ली है. सिद्दीकी को शनिवार रात उनके ऑफिस के बाहर गोली मार दी गई थी.

इस हत्या को लेकर फेसबुक पर किए गए दावे में सलमान खान का जिक्र करते हुए कहा गया, ‘सलमान खान, हमने यह जंग नहीं चाहते थे, लेकिन तुम हमारे भाई की मौत का कारण बने, हमें किसी से दुश्मनी नहीं है, लेकिन जो भी सलमान खान या दाऊद गैंग की मदद करेगा, उसका हिसाब जरूर होगा.’

काले हिरण के शिकार मामले के बाद सलमान के पीछे पड़ा गैंग
गौरतलब है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग 1998 में सलमान खान द्वारा दो काले हिरणों के शिकार के बाद से ही उन्हें निशाना बनाने की धमकी देता रहा है क्योंकि बिश्नोई समाज काले हिरण को पवित्र और पूजनीय मानता है.

इस साल अप्रैल में भी बिश्नोई गैंग के कथित सदस्यों ने सलमान खान के मुंबई स्थित घर पर गोलीबारी की थी. इसके बाद, गोलीबारी में शामिल एक शूटर की पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी, जिससे बिश्नोई गैंग भारी गुस्से में था.

सिद्दीकी की हत्या के बाद रविवार को सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा गया था, ‘अगर हमारे भाइयों को कोई मारेगा, तो हम जरूर बदला लेंगे, हम पहले हमला नहीं करते हैं, लेकिन अगर कोई हमें उकसाएगा, तो हम चुप नहीं बैठेंगे.’

Latest articles

बीएचईएल भोपाल में नव–पदोन्नत अधिकारियों के लिए छह दिवसीय कार्यक्रम का समापन

भेल भोपाल।बीएचईएल में जून 2025 के दौरान नव–पदोन्नत सहायक अभियंता और सहायक अधिकारी वर्ग...

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद बोले—चुनाव आयोग को एसआईएफआर का पूरा अधिकार,

नई दिल्ली ।संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन लोकसभा में चुनाव सुधारों को...

भिंड में टूटी पुलिया से ट्रैक्टर नदी में गिरा, 3 किसानों की मौत

भिंड ।मध्यप्रदेश के भिंड जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...