17.4 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्ययोगी के बाद अब पीएम को जान से मारने की धमकी, मुंबई...

योगी के बाद अब पीएम को जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया मैसेज, मचा हड़कंप

Published on

मुंबई

मुंबई पुलिस को शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी वाला एक संदेश मिला। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि जिस नंबर से यह संदेश भेजा गया था। उसका पता राजस्थान के अजमेर में लगाया गया है और संदिग्ध को पकड़ने के लिए तुरंत पुलिस की एक टीम वहां भेजी गई। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक पुलिस की हेल्पलाइन पर तड़के प्राप्त व्हाट्सएप मैसेज में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ‘आईएसआई’ के एजेंट का जिक्र करते हुए पीएम मोदी को निशाना बनाकर बम विस्फोट करने की साजिश की बात कही गई।

केस दर्ज कर जांच में जुटी मुंबई पुलिस
मुंबई पुलिस के अधिकारी ने बताया कि जांच अधिकारियों को संदेह है कि संदेश भेजने वाला व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त है या उसने शराब पी रखी थी। उन्होंने बताया कि मामले में जांच जारी है। भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। मुंबई ट्रैफिक पुलिस की हेल्पलाइन को पहले भी कई बार फर्जी धमकी भरे संदेश मिले हैं।

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को मारने की धमकी
बीते महीने तीन नवंबर को मुंबई ट्रैफिक पुलिस को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी भरा एक संदेश मिला था। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया था कि मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल रूम को एक अज्ञात फोन नंबर से संदेश मिला कि अगर आदित्यनाथ मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देते हैं तो उन्हें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता बाबा सिद्दीकी की तरह मार दिया जाएगा।

ईमेल कर दी लॉ फर्म को बम से उड़ाने की धमकी
इससे पहले 16 नवंबर को मुंबई के एक लॉ फर्म को ईमेल कर बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। पुलिस के अनुसार, JFA लॉ फर्म के लोअर परेल ऑफिस के एडमिन मैनेजर संदीप श्रीवास्तव ने मुंबई पुलिस के मुख्य नियंत्रण कक्ष से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि उन्हें फरजान अहमद नाम की आउटलुक आईडी से एक ईमेल मिला। इसमें दावा किया गया था कि उनके दफ्तर में बम रखा गया है और दोपहर 2 बजे विस्फोट होने वाला है। नियंत्रण कक्ष ने तुरंत संबंधित एजेंसियों को सतर्क किया और एक पुलिस दल को निरीक्षण के लिए लॉ फर्म के लोअर परेल ऑफिस भेजा गया। इस दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। (इनपुट एजेंसी)

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...