6.7 C
London
Sunday, December 14, 2025
Homeराज्यआगरा : दिवाली की रात 8 वर्षीय बच्ची की हत्या, तंत्र-मंत्र के...

आगरा : दिवाली की रात 8 वर्षीय बच्ची की हत्या, तंत्र-मंत्र के लिए बलि की आशंका, बोरे में बंद मिला शव

Published on

आगरा,

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के थाना मलपुरा क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में 8 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक हत्या ने इलाके में सनसनी फैला दी. बच्ची 31 अक्टूबर की शाम को घर से बाहर निकली थी और लापता हो गई थी. परिवार ने उसे रातभर आसपास ढूंढा, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला.गुरुवार देर रात तक बच्ची का पता न लगने पर परिजनों ने थाना मलपुरा में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने तुरंत बच्ची की तलाश शुरू की और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए.

8 साल की बच्ची का शव झाड़ियों में पड़ा मिला
शुक्रवार सुबह न्यू दक्षिणी बाईपास के पास राहगीरों ने झाड़ियों में एक संदिग्ध बोरा देखा. पास ही एक गड्ढा भी खुदा हुआ था. पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए. बोरे को खोलने पर बच्ची का शव मिला. शव देखकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और मलपुरा रोड पर जाम लगा दिया.

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बच्ची की हत्या तंत्र-मंत्र के लिए की गई है. गांव के एक युवक, मुकेश लोधी, ने बताया कि बच्ची के मंह में कपड़ा ठूंसा था, नाक से खून बह रहा था और गले व उंगली पर कट के निशान थे. माथे पर तिलक और हाथ की ऊंगली पर भी कट का निशान देखा गया.

पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की
एसीपी सैयां देवेश कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में बच्ची को गांव के पास झाड़ियों में जाते हुए देखा गया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और फुटेज के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या की वजह साफ हो सकेगी.

Latest articles

प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रिका भोजपाल महोत्सव मेला, एक जनवरी तक रहेगा रोमांच,ये शमा है प्यार का किसी के इंतजार का से बांधा समां,...

भोपाल. राजधानी का भेल दशहरा मैदान शनिवार को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गुलजार हो उठा।...

बीएचईएल ने हटाए अतिक्रमण

भोपाल lबी एच ई एल भोपाल के महाप्रबंधक (मा सं ) टीयू सिंह एवं...

प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रिका भोजपाल महोत्सव मेला, एक जनवरी तक रहेगा रोमांच

महामहिम राज्यपाल ने किया भोजपाल महोत्सव मेले का भ्रमण, मेला अध्यक्ष के नेतृत्व में...

कांग्रेस का आरोप स्वास्थ्य विभाग में 943 करोड़ का कथित घोटाला, स्कूलों में बच्चों से श्रम और लैपटॉप योजना में फर्जीवाड़ा

भोपाल।मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संयुक्त पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, विधायक...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...