12 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यआगरा एनकाउंटर को लेकर आया था डीसीपी का बुलावा, नहीं पहुंचे दरोगा,...

आगरा एनकाउंटर को लेकर आया था डीसीपी का बुलावा, नहीं पहुंचे दरोगा, आधा दर्जन अधिकारियों पर हो गई कार्रवाई

Published on

आगरा:

उत्तर प्रदेश आगरा में लगातार हो रही वारदातों को लगाम लगाने के लिए आगरा पुलिस कमिश्नरेट की ओर से प्रयास किया जा रहा है। इसी दरम्यानअधीनस्थ अधिकारियों की लापरवाही का मामला सामने आया है। अधिकारी इतने लापरवाह हो गए हैं कि सीनियर अधिकारियों के बुलावे पर भी मौके पर नहीं पहुंच रहे हैं। ऐसे पुलिस अधिकारियों को सबक सिखाते हुए 6 दरोगाओं पर कार्रवाई का चाबुक चला है। हालांकि, उन्हें सिर्फ लाइन हाजिर किया गया है। इनमें 3 चौकी प्रभारी और 3 थानों में तैनात दरोगा शामिल हैं। आरोप है कि बदमाशों से मुठभेड़ की सूचना देने के बावजूद भी ये मौके पर नहीं पहुंचे थे।

क्या है पूरा मामला?
थाना सिकंदरा में बालाजी ज्वेलर्स के प्रतिष्ठान पर 2 मई को लूट और हत्या की सनसनीखेज वारदात हुई थी। बदमाशों की धड़पकड़ के लिए डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने 10 टीमें बनाई थीं। इन टीमों में 2 आईपीएस, इस्पेक्टर और दरोगाओं को शामिल किया गया था। वारदात के चार दिन बाद 6 मई को सिकंदरा थाना क्षेत्र के एपीआई अंसल टाउनशिप के पास बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हुई।
इसमें मुख्य आरोपी अमन सविता को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। उसका दूसरा साथी सुमित जो कि आरोपी का सगा भाई था। गिरफ्तार किया गया। तीसरा आरोपी फारुख अभी फरार है। पुलिस ने उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया है।

बुलावे पर भी नहीं पहुंचे पुलिसकर्मी
पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने खुलासे के लिए लगाई गई टीमों को समीक्षा बैठक की। इसमें लापरवाह पुलिसकर्मियों को सूचीबद्ध किया गया। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने सिकंदरा थाने की चौकी प्राची टॉवर के चौकी प्रभारी बबलू पाल, एसएसआई सिकंदरा थाना सुनील कुमार, एसआई नरेंद्र कुमार, चौकी इंचार्ज डिवीजन थाना न्यू आगरा अखिलेश कुमार, चौकी प्रभारी दयालबाग थाना न्यू आगरा अमित कुमार और थाना सिकंदरा के दरोगा अरविंद कुमार को लाइन हाजिर किया है।

महकमे में चर्चा हैं कि इन्हें मुठभेड़ के दौरान बुलावा भेजा गया, लेकिन मौके पर नहीं पहुंचे थे। इसके बाद सीनियर अधिकारियों की ओर से पूरे मामले की रिपोर्ट पुलिस कमिश्नर को दी गई। इसके बाद अब इन अधिकारियों पर कार्रवाई की बात सामने आई है।

एसओजी की बनेगी नई टीम
पुलिस सूत्रों की मानें तो एनकाउंटर से एक दिन पहले 5 मई की रात को पुलिस को बदमाशें की सटीक लोकेशन मिली थी। लापरवाह पुलिसकर्मियों को बुलाने के लिए उनके मोबाइल नंबरों पर कॉल किया गया, लेकिन सभी ने अपने मोबाइल बंद कर लिए थे। अगले दिन सभी ने अपने अलग-अलग बहाने बनाए थे। सख्ती दिखाते हुए पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने एसओजी की नई टीम बनाने की घोषणा की है।

ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस कर्मियों को पहले साक्षात्कार होगा। इसके बाद नई टीम की घोषणा होगी। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जब तक नई टीम नहीं बनती है। पुरानी टीम काम करेगी।

थाना प्रभारी पर कार्रवाई नहीं
थाना सिकंदरा क्षेत्र में हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद कारोबारियों में आक्रोश है। कारोबारी की हत्या के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। कारोबारी योगेश चौधरी की उठावनी में तमाम कारोबारी जुटे थे। लोगों ने थाना सिकंदरा प्रभारी नीरज शर्मा को हटाए जाने की मांग की थी। थाना सिकंदरा प्रभारी कई बार विवादों में घिर चुके हैं।

एक डॉक्टर को थाना प्रभारी ने टॉर्चर कर उसे हवालात में बंद कर दिया था। इसके विरोध में जिले भर में चिकित्सकों ने हड़ताल कर दी थी। आरोप है कि वे जमीनों के खेल में जुटे हैं। बदमाशों पर लगाम लगाने में नाकाम हैं।

Latest articles

हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को माना मंदिर, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष फैसले के विरोध में जाएगा सुप्रीम कोर्ट

धार। भोजशाला मंदिर-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

More like this

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...