19.5 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराज्यवायुसेना का Su-30MKI फाइटर जेट नासिक में क्रैश, दोनों पायलट सुरक्षित... जांच...

वायुसेना का Su-30MKI फाइटर जेट नासिक में क्रैश, दोनों पायलट सुरक्षित… जांच के आदेश

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय वायुसेना का सुखोई Su-30 MKI फाइटर जेट महाराष्ट्र के नासिक जिले के निशाद तालुका के शिरासगांव में क्रैश हुआ है. यह जेट हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) को ओवरहॉलिंग और ट्रेनिंग के लिए भेजा गया था. वहां से यह सॉर्टी पर था. यानी ट्रेनिंग उड़ान के लिए हवा में था.

विमान में मौजूद दोनों पायलट हादसे से पहले इजेक्ट कर गए. प्लेन एक खेत में गिरा है. वायुसेना ने कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दे दिया है. आपको बता दें कि पिछले साल ही इंडियन एयरफोर्स ने HAL को 12 और Su-30MKI फाइटर जेट देने को कहा था. ताकि इस जेट को और ज्यादा एडवांस और स्वदेशी बनाया जा सके.

इन फाइटर जेट्स में भारत की भौगोलिक, मौसम और अन्य जरूरतों के हिसाब से बदलाव किया जाएगा. इसमें भारतीय रडार, मिसाइलें और सब-सिस्टम लगाए जाएंगे. ये उन 12 विमानों की जगह लेंगे, जो कुछ सालों में हादसों में खत्म हो गए. Su-30MKI एक मल्टीरोल कॉम्बैट एयरक्राफ्ट है. जो हवा से जमीन और हवा से हवा में एकसाथ युद्ध लड़ सकता है.

आइए जानते हैं वायुसेना के इस फाइटर जेट की खासियत…
यह तेज और धीमी गति में हवा में कलाबाजियां खाते हुए दुश्मन को धोखा देते हुए उनपर हमला कर सकता है. Su-30MKI रूस के Su-27 का एडवांस्ड वर्जन है. वायुसेना के पास 272 Su-30MKI हैं. इस जेट में ग्रिजेव-शिपुनोव ऑटोकैनन लगी है. जो एक मिनट में 150 राउंड फायर करती है. इसमें 12 हार्ड प्वाइंट्स लगे हैं. इसमें 4 तरह के रॉकेट्स लगा सकते हैं. चार तरह की मिसाइल और 10 तरह के बम लग सकते हैं. या फिर इनका मिश्रण लगा सकते हैं. इस फाइटर जेट में हार्डप्वाइंट्स में हथियारों को दागने की सुविधा ज्यादा है. अगर मल्टीपल रैक्स लगाए जाएं तो इसमें 14 हथियार लगा सकते हैं.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....