12.3 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यबनारस हवाई अड्डे पर लैंड करते समय डगमगाया एयर इंडिया का विमान,...

बनारस हवाई अड्डे पर लैंड करते समय डगमगाया एयर इंडिया का विमान, पायलट ने दिखाई समझदारी नहीं तो…

Published on

वाराणसी

बनारस के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दिल्ली से आ रहा एयर इंडिया का विमान रनवे पर लैंड करते समय लड़खड़ा गया। इससे यात्रियों में डर का माहौल बन गया। पायलट ने समझदारी दिखाते हुए विमान को फिर से उड़ा लिया। करीब आधे घंटे बाद विमान सुरक्षित रूप से लैंड हुआ, तब जाकर सबने राहत की सांस ली। यह घटना सोमवार की है।

एयर इंडिया का विमान AI-2623 दिल्ली हवाई अड्डे से 155 यात्रियों को लेकर दोपहर 1:30 बजे रवाना हुआ था। यह दोपहर 3 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट के ऊपर पहुंचा। लैंडिंग के दौरान विमान का संतुलन बिगड़ गया। पायलट ने तुरंत कार्रवाई करते हुए विमान को रनवे पर टच करते ही वापस हवा में उठा लिया। विमान को अचानक टेक ऑफ करते देख यात्री और एयरपोर्ट के अधिकारी घबरा गए थे।

तकनीकी दिक्‍कतों से होती हैं ऐसी घटनाएं
बाद में, यही विमान AI-2624 बनकर 43 मिनट की देरी से शाम 04:23 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुआ। एयरपोर्ट के निदेशक पुनीत गुप्ता ने बताया कि इस तरह की घटनाओं में तकनीकी कारण होता है। प्रकऱण की जांच कराई जा रही है। इस घटना के बाद एयरपोर्ट प्रशासन सतर्क हो गया है। तकनीकी टीम विमान की जांच कर रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं.

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...