22.3 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्य'सुखबीर बादल पर फायरिंग करने वाले को सम्मानित करे अकाली दल', ऐसा...

‘सुखबीर बादल पर फायरिंग करने वाले को सम्मानित करे अकाली दल’, ऐसा क्यों बोले रवनीत बिट्टू?

Published on

नई दिल्ली,

पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर हुई जानलेवा हमले की घटना को लेकर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि अकाल तख्त के बाहर जो घटना हुई वो निंदनीय घटना थी. मैं बहुत दिन से इस बारे में बोल नहीं रहा था, लेकिन आज मैं बताता हूं कि सुखबीर बादल पर हमला क्यों हुआ? दरअसल, ये हमला इसलिए हुआ क्योंकि गुरु ग्रंथ साहब की बेअदबी हुई थी. उन्होंने अपनी गलती मानी थी. नारायण सिंह चौड़ा ने निजी फायदे के लिए हमला नहीं किया. उन्होंने इमोशन में आकर हमला किया. उन्हें दिखा कि सुखबीर सिंह बादल ने गुरु ग्रंथ साहब की बेअदबी की थी, इसलिए गोली चलाई. वो गोली सुखबीर बादल को लगी भी नहीं.

रवनीत बिट्टू ने कहा कि पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह को मारा गया था, तब अकाली दल कहता था कि बलवंत राजोआना ने इमोशन में आकर बेअंत सिंह को मारा, तो हम अब यही कहते हैं कि अकाली दल अगर बलवंत राजोआना को गले लगा सकता है, तो अब भी बड़ा दिल दिखाए. नारायण सिंह चौड़ा कौम के हीरे हैं. उन्हें सम्मानित करना चाहिए. उनकी तस्वीर म्यूजियम में लगाए.जेल में उन्हें फ्रूट्स दिए जाएं, क्योंकि उन्होंने भी इमोशन में आकर सुखबीर बादल पर गोली चलाई थी, नारायण सिंह चौड़ा ने गुरु की बेअदबी के लिए गोली चलाई थी.

सुखबीर बादल ने लगाया पुलिसकर्मियों को गले
बता दें कि सुखबीर सिंह बादल ने अपनी जान बचाने वाले 2 पुलिस अधिकारियों को गुरुवार को गले लगाया था. उन्होंने इस संबंध में एक भावुक पोस्ट भी सोशल मीडिया पर शेयर की. सुखबीर बादल ने कहा था कि किसी की जान बचाने के लिए अपनी जान खतरे में डालना आसान काम नहीं है. एएसआई जसबीर सिंह और एएसआई हीरा सिंह दोनों प्रकाश सिंह जी बादल के समय से ही हमारे परिवार के साथ रहे हैं. मैं और मेरा परिवार कल उनके द्वारा दिखाए गए साहस और वफादारी का ऋण नहीं चुका सकते. भगवान उन्हें दीर्घायु, अच्छा स्वास्थ्य और सभी खुशियां दें.

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...