12.1 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeराज्यअखिलेश ने बुलाई पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक, 10 सीटों पर होने...

अखिलेश ने बुलाई पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक, 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर किया मंथन

Published on

लखनऊ,

उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राजधानी लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में अहम बैठक हुई. इसमें समाजवादी पार्टी के प्रमुख और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों, प्रभारियों और वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद, राम गोविंद चौधरी, राजेंद्र चौधरी समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे. बैठक के बाद नेताओं ने कहा कि अयोध्या की मिल्कीपुर समेत सभी सीटों पर होने वाले उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ही जीतेगी. सपा प्रमुख अखिलेश यादव आगामी उपचुनाव और 2027 यूपी चुनाव की पूरी तैयारी में जुटे हैं.

यूपी की 10 सीटों पर विधानसभा चुनाव होना है, इसमें कानपुर के सीसामऊ की सीट समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी को सजा सुनाए जाने के बाद खाली हुई है. इसके अलावा 9 सीटों के विधायकों के सांसद चुने जाने के बाद उपचुनाव हो रहा है. इनमें से 5 सीटें करहल, सीसामऊ, मिल्कीपुर, कटेहरी और कुंदरकी अभी तक समाजवादी पार्टी के पास थीं. इसके अलावा खैर, गाजियाबाद और फूलपुर सीट बीजेपी के पास तो मझवा निषाद पार्टी और मीरापुर रालोद के पास थी.बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनाव में यूपी की 80 लोकसभा सीटों की ज्यादातर विधानसभा सीटों पर सपा और कांग्रेस गठबंधन ने जीत दर्ज की है.

जानकारी के मुताबिक समाजवादी पार्टी अवधेश प्रसाद के बेटे को मिल्कीपुर से टिकट दे सकती है. वहीं, कटेहरी सीट से लालजी वर्मा की बेटी छाया वर्मा को भी टिकट देने की तैयारी है. समाजवादी पार्टी विधानसभा उपचुनाव को लेकर बड़े स्तर पर तैयारियों में जुटी हुई है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की सीट करहल से तेज प्रताप को टिकट मिल सकता है. इन 10 सीटों में से 5 सीटें ऐसी हैं, जो अभी तक सपा के पास थीं. इसमें करहल, मिल्कीपुर, कटेहरी और कुंदरकी सीतामऊ की सीट शामिल है. जबकि गाजियाबाद, खैर, फूलपुर पर बीजेपी का कब्जा था. इस बार कांग्रेस भी 2 से 3 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा कर रही है.

Latest articles

दादाजी धाम में द्वितीय बड़ा मंगल पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब, होगा सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ

भोपाल। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में ज्येष्ठ माह के पावन...

‘लव जिहाद’ की आशंका: हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम युवक के मुंह पर पोता गोबर और स्याही

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में रविवार शाम उस वक्त भारी हंगामा खड़ा...

हाफने लगी भोपाल की लाइफलाइन, बड़े तालाब का जलस्तर लगातार गिरने से गहराया पेयजल संकट

भोपाल। राजधानी की लाइफलाइन कहे जाने वाले बड़े तालाब का जलस्तर भीषण गर्मी और...

पीपुल्स अस्पताल कैटरिंग का कर्मचारी टीवी चोरी के आरोप में गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी के पीपुल्स अस्पताल की कैटरिंग में काम करने वाले एक कर्मचारी को...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...