10.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यराणा सांगा मामले पर अखिलेश की मुसीबत, सपा मुखिया और MP रामजीलाल...

राणा सांगा मामले पर अखिलेश की मुसीबत, सपा मुखिया और MP रामजीलाल सुमन के खिलाफ आगरा कोर्ट में वाद दाखिल

Published on

आगरा:

राणा सांगा पर दिए गए विवादित बयान के बाद समाजवादी पार्टी की मुश्किलें बढ़ रही हैं। सपा मुखिया अखिलेश यादव और राष्ट्रीय महासचिव राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के खिलाफ आगरा में सिविल केस दायर हुआ है। अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने तर्क देते हुए कोर्ट में वाद दाखिल किया है कि साल 1884-85 के लाहौर गजेटियर के पेज संख्या 20 पर ये तथ्य लिखा है कि बाबर को इब्राहिम लोदी के खिलाफ युद्ध लड़ने के लिए पंजाब के गर्वनर दौलत खान लोदी ने आमंत्रित किया था।

अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया और समाचार पत्रों के माध्यम से ज्ञात हुआ कि सपा के राष्ट्रीय महासचिव राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने राणा सांगा को गद्दार कहा है। जिसका समर्थन समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने किया है। उन्होंने बताया कि ब्रिटिश सरकार की अधिकारी एएस बिबरिज ने बाबरनामा का अंग्रेजी अनुवाद किया था।

इसमें लिखा है कि बाबर को दौलत खान लोदी ने इब्राहिम लोदी के विरुद्ध भारत बुलाया था। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश सरकार के 150 साल पुराने अभिलेखों में ये दर्ज है। फिर इन आधारों पर रामजीलाल सुमन ये दावा कर रहे हैं कि राणा सांगा ने बाबर को भारत में बुलाया था।

सीनियर डिवीजन में दायर हुआ केस
अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह का कहना है कि बाबरनामा का विश्लेषण करने पर यह ज्ञात होता है कि बाबर और राणा सांगा के बीच 11 फरवरी 1527 में युद्ध हुआ। जो कि 17 मार्च 1527 तक चला। बाबर का कैंप खानवा में पहाड़ी के पास था।

बाबरनामा के अनुसार 17 मार्च को निर्णायक युद्ध हुआ, जो कि फतेहपुर सीकरी के किले से लड़ा गया था। जिसमें राणा सांगा बुरी तरह से घायल हो गए थे। इन तथ्यों के आधार पर अधिवक्ता ने रामजीलाल सुमन और अखिलेश यादव के विरुद्ध आगरा के सिनियर डिवीजन में सिविल केस फाइल किया है।

कामाख्या मंदिर के पास 200-250 कब्रें
अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह का कहना है कि सीकरी के कामाख्या मंदिर (जिसे जामा मंदिर के नाम से जाना जाता है) के पास 200 से 250 कब्रें बनी हैं। ये कब्रें मुगल सैनिकों की हैं। जो कि युद्ध के दौरान मारे गए थे। उन्हें वहीं दफनाया गया था। ये प्रमाण सीकरी के किले के पास लड़े गए उस अंतिम निर्णायक युद्ध के हैं। उन्होंने मांग की है कि कोर्ट ये उद्घोषणा करें कि इब्राहिम लोदी को हराने के लिए बाबर को दौलत खान लोदी ने बुलाया था। ना कि राणा सांगा ने।

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...