20 C
London
Wednesday, July 9, 2025
Homeराज्यअलका लांबा ने गुजरात महिला कांग्रेस के लिए 10 जिला प्रमुखों का...

अलका लांबा ने गुजरात महिला कांग्रेस के लिए 10 जिला प्रमुखों का किया ऐलान, देखें लिस्ट

Published on

अहमदाबाद

गुजरात में बीजेपी की नए शहर एवं जिला अध्यक्षों की सूची के इंतजार के बीच कांग्रेस ने 10 महिला जिला अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। कांग्रेस की महिला मोर्चा की अध्यक्ष अलका लांबा की स्वीकृति के बाद गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति (GPCC) के महिला मोर्चा की 10 जिला अध्यक्षों के नाम पर ऐलान हुआ है। गुजरात के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी राज्यसभा सांसद शक्ति सिंह गोहिल के पास है। गुजरात प्रदेश महिला कांग्रेस समिति की अध्यक्ष जेनीबेन ठुम्मर हैं।

पिछले साल अध्यक्ष बनी थीं लांबा
49 साल की अलका लांबा को पिछले साल जनवरी में कांग्रेस ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की जिम्मेदारी सौंपी थी। लांबा दिल्ली विधानसभा चुनावों में कालकाजी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही है। इस सीट से आम आदमी पार्टी की तरफ से सीएम आतिशी उम्मीदवार है। बीजेपी ने रमेश विधूड़ी को उतारा है। गुजरात में कांग्रेस ने महिला कांग्रेस की अध्यक्षों का ऐलान ऐसे वक्त पर किया जब राज्य में कुछ ही महीने में पंचायत चुनावों होने की उम्मीद की जा रही है। सूची में काफी अध्यक्षों को लांबा ने दूसरे कार्यकाल के लिए रिपीट किया है। गुजरात विधानसभा 2022 के चुनावों में कांग्रेस को 17 सीटें मिली थी। अब कांग्रेस के विधायकों की संख्या 13 रह गई है।

किसे कहां की जिम्मेदारी मिली?

क्र. सं.नामपदसंसदीय क्षेत्रविधानसभा
1जयश्री शाहअहमदाबाद जिला प्रमुखअहमदाबाद पश्चिमदरियापुर
2राधा सिंह चौधरीकच्छ जिला प्रमुखकच्छगांधीधाम
3जयाबेन ठाकोरपाटन जिला प्रमुखपाटणराधनपुर
4सुधाबेन चौहाणखेडा जिला प्रमुखखेडामेहमदाबाद
5गीताबेन परमारथाराद जिला प्रमुखबनासकांठाथाराद
6डॉ. मेघा पटेलमेहसाणा जिला प्रमुखमेहसाणामेहसाणा
7दर्शना जोशीभावनगर जिला प्रमुखभावनगरभावनगर पूर्व
8टीना बेन चौधरीतापी जिला प्रमुखबारडालीमांडवी
9दीप्ति बेन सोलंकीराजकोट जिला प्रमुखराजकोटराजकोट पूर्व
10नीतू राजपूतसूरत जिल प्रमुखसूरतसूरत पश्चिम

Latest articles

समय सीमा में पूरा करें निर्माणाधीन और स्वीकृत मार्ग राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भेल भोपालसमय सीमा में पूरा करें निर्माणाधीन और स्वीकृत मार्ग राज्यमंत्री श्रीमती गौर,पिछड़ा वर्ग...

BHEL में ITI पास युवाओं के लिए निकली बंपर भर्ती 515 पदों पर सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन

BHEL : भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने ITI पास युवाओं के लिए नौकरी...

ACCIDENT IN BAGESHWAR DHAM: ढाबे की दीवार गिरी एक महिला की मौत 10 से ज़्यादा श्रद्धालु घायल

ACCIDENT IN BAGESHWAR DHAM: बागेश्वर धाम में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया....

More like this