4.8 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यआजम की गिरफ्तारी पर HC ने लगाई रोक, सफाई मशीन चोरी मामले...

आजम की गिरफ्तारी पर HC ने लगाई रोक, सफाई मशीन चोरी मामले में मिली राहत

Published on

प्रयागराज

आजम खान और उनके बेटे विधायक अब्दुल्ला आजम की गिरफ्तारी की पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। रामपुर के अजीम नगर थाने में दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इन पर रामपुर नगर पालिका की सफाई मशीन चोरी का आरोप है। हाईकोर्ट में बचाव पक्ष की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता इम्रानुल्ला ने बहस की। इस पर कोर्ट ने आजम खान और अब्दुल्ला आजम की गिरफ्तारी पर स्टे देते हुए यूपी सरकार को नोटिस जारी किया है।

इलाहाबाद हाईकोर्ट में आजम खान की गिरफ्तारी पर रोक और एफआईआर रद्द करने को लेकर अर्जी दाखिल की गई थी। मामले की सुनवाई के बाद जस्टिस सुनीत कुमार और जस्टिस सैयद वैज मियां की डिवीजन बेंच ने आदेश गिरफ्तार पर रोक का आदेश दिया है।

आजम खान से जुड़ा चोरी का मामला क्या है
आजम खान पर आरोप है कि उनके खिलाफ पहले से दर्ज चोरी के केस का सामान अपनी यूनिवर्सिटी में छिपाकर रखा है। इस मामले में कुछ दिन पहले पुलिस ने आजम खान के विधायक बेटे अब्दुल्ला के दो दोस्तों अनवार और सालिम को गिरफ्तार किया था। इसके बाद उनकी निशानदेही पर जौहर यूनिवर्सिटी में छापा मारा गया। यहां परिसर की जमीन में दबी नगर पालिका की सफाई मशीन, मदरसा आलिया से चोरी की गई हजारों किताबें और कई अलमारी बरामद करने का दावा किया गया।

रामपुर नगर पालिका के रेकॉर्ड खंगाले
दूसरी तरफ शुक्रवार को पुलिस ने रामपुर नगर पालिका पहुंचकर चोरी से जुड़े मामले में रेकॉर्ड खंगाले। करीब दो घंटे तक पुलिस की यह कार्यवाही जारी रही। साथ ही कई कर्मचारियों से भी पूछताछ की। हालांकि, पुलिस की तरफ से यह नहीं बताया गया कि उनकी जांच में क्या निकला।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...