12 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeराज्यकिडनैपिंग और गैंग रेप का आरोप, फिर लॉकअप में फांसी... अब आरोपी...

किडनैपिंग और गैंग रेप का आरोप, फिर लॉकअप में फांसी… अब आरोपी के घरवालों ने पुलिस पर लगाया ये संगीन इल्जाम

Published on

जयपुर,

राजस्थान के ब्यावर जिले में अपहरण और सामूहिक बलात्कार के एक आरोपी ने गिरफ्तारी के कुछ घंटों बाद पुलिस लॉकअप के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी. अब इस मामले में आरोपी के परिवारवाले पुलिस पर उसे प्रताड़ित करने का इल्जाम लगा रहे हैं.

मरने वाले 30 वर्षीय आरोपी की पहचान राकेश सीरवी के तौर पर हुई है. उसके परिवार ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसे पांच दिनों तक हिरासत में रखा और लगातार प्रताड़ित किया. हालांकि, पुलिस ने इस मामले में पीटीआई को जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी सीरवी को गुरुवार को हिरासत में लिया गया था और उसी दिन उसकी गिरफ्तारी भी की गई थी.

पुलिस ने इस मामले में आगे बताया कि यह घटना गुरुवार देर रात जैतारण पुलिस थाने में हुई, जब आरोपी ने कंबल काटा और उसका फंदा बना लिया. इसके बाद उसने उसी फंदे से फांसी लगातक खुदकुशी कर ली.

जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) नरेंद्र सिंह चौधरी ने इस बारे में बताया कि चावंडिया कलां गांव के निवासी सीरवी को गुरुवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 376 डी (सामूहिक बलात्कार), 365 (अपहरण) और 342 (गलत कारावास) के तहत गिरफ्तार किया गया था. SP चौधरी ने कहा कि आरोपी विभिन्न पुलिस स्टेशनों में दर्ज बलात्कार सहित अन्य मामलों में भी शामिल रहा था.

इस बीच मृतक के भाई ने पुलिस पर सीरवी को पांच दिनों तक प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. इस मामले पर जिले के पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सीरवी के भाई द्वारा लगाए गए आरोप की जांच की जा रही है और मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Latest articles

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

More like this