27.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यBJP नेताओं को सियासी टास्क देने बिहार आ रहे हैं अमित शाह,...

BJP नेताओं को सियासी टास्क देने बिहार आ रहे हैं अमित शाह, कड़े तेवर के साथ लेंगे क्लास

Published on

पटना

बिहार विधानसभा चुनाव होने में अब महज कुछ महीने बाकी हैं। बिहार में राजनीतिक हलचल तेज है। सभी पार्टियों की अपनी- अपनी तैयारी है। इस बीच बिहार बीजेपी के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक गृह मंत्री अमित शाह बिहार दौरे पर आ सकते हैं। अमित शाह का ये दौरा जनवरी के पहले सप्ताह में संभवतः 6 जनवरी को होगा। बीजेपी से जुड़े सूत्रों की मानें, तो शाह का ये दौरान दो दिवसीय होगा। इस दौरान वे पटना साहिब गुरुद्वारा जाएंगे। नेताओं से मुलाकात करेंगे।

अमित शाह का दौरा खास
अमित शाह का ये दौरा काफी खास बताया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर वरिष्ठ पत्रकार सुनील पांडेय कहते हैं कि अमित शाह अभी जिस आलोचना से गुजर रहे हैं, हो सकता है, बिहार में आकर उन्हें थोड़ी शांति मिले। सुनील पांडेय कहते हैं कि बिहार बीजेपी में गुटबाजी इन दिनों चरम पर है। नेताओं में आपसी तालमेल का घोर अभाव दिखता है। हो सकता है कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह इन नेताओं को सख्त निर्देश देने आ रहे हों।

विधानसभा को लेकर तैयारी
बीजेपी से जुड़े सूत्रों की मानें, तो बिहार बीजेपी में अभी से विधानसभा को लेकर तैयारी शुरू है। चरणबद्ध तरीके से कार्यकर्ताओं को एकजुट किया जा रहा है। विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी कार्यक्रम करने वाली है। कार्यकर्ताओं और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की एक खास बैठक करने वाली है। बिहार में लोकसभा चुनाव में बीजेपी को आशातीत सफलता नहीं मिली है। केंद्रीय नेतृत्व उसी समय से प्रदेश नेतृत्व पर एक अलग तरह का दबाव बनाए हुए है। प्रदेश में पार्टी की स्थिति को ठीक करने के लिए कई बड़े प्रयास करने की तैयारी है।

जिम्मेदारी देंगे अमित शाह
हाल में हुए बिहार विधानसभा उपचुनाव में एनडीए को समर्थन मिला है। इससे एनडीए में उत्साह का आलम है। अमित शाह विधानसभा उपचुनाव के परिणाम को 2025 में दोहराते हुए देखना चाहते हैं। अमित शाह बीजेपी नेताओं को खास सियासी टास्क देने के लिए आ रहे हैं। सूत्रों की मानें, तो बीजेपी के कई नेता सिर्फ सोशल मीडिया पर एक्टिव दिख रहे हैं। राजधानी पटना नहीं छोड़ते हैं। ऐसे नेताओं को उनके क्षेत्र में भेजे जाने का निर्देश दिया जाने वाला है। कई नेताओं को अपना क्षेत्र देखने का निर्देश दिया जाएगा।

बीजेपी नेताओं को टास्क
प्रदेश बीजेपी को केंद्रीय नेतृत्व की ओर से अपना कील कांटा दुरुस्त करने को कह दिया गया है। बीजेपी के विधायकों के कामकाज का लेखा जोखा, बीजेपी नेताओं के क्षेत्र में भ्रमण का रिकॉर्ड, बीजेपी कोटे के मंत्रियों का काम, एनडीए की एकजुटता के लिए हो रहा प्रयास। इन सभी बिंदुओं पर अमित शाह विचार करेंगे। इसके अलावा एनडीए सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को घर- घर तक पहुंचाने का एक टास्क भी बिहार बीजेपी नेताओं को मिल सकता है। अमित शाह इस बार कड़े तेवर के साथ बिहार आने वाले हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...