21.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यफेसबुक पर बुजुर्ग ने युवती से की दोस्ती, फिर मनी लॉन्ड्रिंग के...

फेसबुक पर बुजुर्ग ने युवती से की दोस्ती, फिर मनी लॉन्ड्रिंग के केस में फंसाने की धमकी देकर ठगे 1 करोड़ 29 लाख रुपये

Published on

अहमदाबाद,

अहमदाबाद के आनंदनगर इलाके में रहने वाले 65 वर्षीय रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी को फेसबुक के जरिए दोस्ती करने की बड़ी कीमत चुकानी पड़ी. साइबर ठगों ने उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फंडिंग के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 1 करोड़ 29 लाख रुपये ठग लिए. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

यह घटना अक्टूबर 2023 में शुरू हुई, जब फेसबुक पर Nish Williams नाम की एक महिला ने बुजुर्ग को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी. बुजुर्ग ने रिक्वेस्ट एक्सेप्ट की और चैट के बाद व्हाट्सऐप पर बातचीत शुरू हो गई. महिला ने खुद को लंदन में रहने वाली बताया और कहा कि उसके माता-पिता राजस्थान के हैं. उसने मार्च 2024 में भारत आने का वादा किया.

65 साल के बुजुर्ग से 1.29 करोड़ रुपये की ठगी
कुछ दिनों बाद बुजुर्ग को एक अज्ञात नंबर से फोन आया, जिसमें कॉलर ने खुद को दिल्ली एयरपोर्ट अधिकारी बताया. उसने कहा कि निशा विलियम्स 80 हजार ब्रिटिश पाउंड लेकर भारत आई हैं और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. कॉलर ने दावा किया कि यह पैसा बुजुर्ग ने मंगवाए थे और उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग वा टेरर फंडिंग का केस दर्ज होगा.

डर के कारण बुजुर्ग ने ठगों की बात मान ली. उन्हें कहा गया कि दोगुनी रकम, यानी 1.29 करोड़ रुपये अलग-अलग अकाउंट्स में ट्रांसफर करे. ठगों ने उनके आधार, पैन और बैंक डिटेल्स भी ले लीं. पैसे ट्रांसफर करने के बाद ठगों ने फोन बंद कर दिया.

मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फंडिंग के झूठे केस में फंसाने की धमकी
जब बुजुर्ग को ठगी का अहसास हुआ तो उन्होंने आनंदनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया. पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बुजुर्ग को फोन कहां से आया था.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this