12.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यआलिम बना 'आनंद', मंदिर में शादी की, होटल में किया रेप... बरेली...

आलिम बना ‘आनंद’, मंदिर में शादी की, होटल में किया रेप… बरेली में युवती का हैरतअंगेज आरोप

Published on

बरेली

उत्तर प्रदेश के बरेली में कथित लव जिहाद का मामला सामने आया है। राजेंद्रनगर कॉलोनी में कंप्यूटर कोचिंग की छात्रा के साथ आलिम नाम के युवक ने हिंदू नाम बताकर प्रेम प्रसंग स्थापित किया। मंदिर में शादी भी कर ली। बाद में जब उसकी असलियत पता चली, तब युवती ने उसके खिलाफ देवरनियां थाने में केस दर्ज कराया है। बताया गया कि आरोपी आलिम जादौपुर गांव का रहने वाला है। युवती को उसने अपना हिन्दू नाम आनंद बताया था।

क्या है पूरा मामला?
बरेली स्थित राजेंद्रनगर कालोनी में देवरनियां की रहे वाली एक युवती कंप्यूटर कोचिंग पढ़ने जाती थी। उसकी मुलाकात एक युवक से हुई, जो हाथ में कलावा भी बांधता था। उसने अपना नाम आनंद बताया। मुलाकात धीरे-धीरे बढ़ी तो मामला प्रेम-प्रसंग तक जा पहुंचा। आलिम ने लड़की पर शादी का दबाव बनाना भी शुरू कर दिया। आरोप है कि पिछले साल 13 मार्च को आरोपी युवती को बरेली-पीलीभीत बाईपास रोड स्थित एक मंदिर में ले गया, जहां उसने युवती की मांग में सिंदूर भरकर जल्द से जल्द शादी करने की बात कही।

देवरनियां की रहने वाली पीड़िता ने कहा कि आलिम उसे विश्वविद्यालय के सामने अपने एक दोस्त के कमरे पर लेकर पहुंचा। यहां उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इसके साथ ही उसने उसकी अश्लील फोटो और वीडियो भी बना ली। इसके बाद आलिम ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर होटल में भी उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। बाद में पीड़िता आरोपी के घर भी पहुंची। वहां की हकीकत देखकर वह दंग रह गई।

आलिम के घर जाकर उसे पता चला कि उसने अपना नाम आनंद गलत बताता था। उसका असली नाम आलिम है। वह मुस्लिम है। घर पर आलिम के पिता, मां, बहन और अन्य लोगों ने उसका गर्भपात कराकर निकाह करने की बात कही। विरोध पर युवती के साथ मारपीट कर घर से भगा दिया। युवती ने बताया कि आलिम ने एक डॉक्टर से दवाई दिलवाकर गर्भपात करा दिया। इसके बाद आलिम के परिवार वालों ने युवती के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया।

युवती ने बताया कि 11 मई 2023 को हाफिजगंज में एक अस्पताल में गर्भपात कराया गया। आरोपियों की मारपीट और धमकी से डरकर युवती ने शिकायत नहीं की थी। सोमवार को पीड़िता ने देवरनियां थाने में शिकायत की है। इंस्पेक्टर देवरनियां ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराकर बयान दर्ज कराए जाएंगे।

आनन फानन में दर्ज हुई रिपोर्ट
बताया जाता है कि पीड़िता एक सप्ताह से थाने के चक्कर लगा रही थी लेकिन थाना-पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही थी। ट्विटर हैंडल पर शिकायत होने पर अधिकारियों ने मामला संज्ञान में लिया। अफसरों ने थाना पुलिस की फटकार लगाई। इसके बाद आनन-फानन में सोमवार देर रात मुकदमा दर्ज किया गया है।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...