25.9 C
London
Sunday, May 31, 2026
Homeराज्यधूमधाम से हुई आनंद मोहन के बेटे चेतन की शादी, कांग्रेस नेता...

धूमधाम से हुई आनंद मोहन के बेटे चेतन की शादी, कांग्रेस नेता हरीश रावत रहे मौजूद

Published on

देहरादून,

बिहार के बाहुबली आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद की शादी बुधवार को देहरादून के कैनाल रोड स्थित Luxuria Farm बाय सॉलिटेयर में धूमधाम से हुई. इस मौके बिहार के कई बड़े राजनेताओं के अलावा उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत भी मौजदू रहे. चेतन आनंद ने क्रीम कलर की शेरवानी और दुल्हन आयुषी ने मैरून रंग का लहंगा पहना था.आनंद मोहन ने पिंक कलर की नेहरू जैकेट पहनी हुई थी. इस दौरान दूल्हे चेतन ने जमकर डांस किया. शादी के वेन्यू पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे.

लग्जरिया फार्म की तस्वीरें आईं सामने
जिस Luxuria farm में चेतन और आयुषी की शादी हुई है, वहां की कुछ एक्सक्लूसिव तस्वीरें सामने आई हैं. इस हाई प्रोफाइल शादी के लिए पूरे फार्म हाउस को फूलों से सजाया गया. साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. इस शादी में लगभग 300 लोगों के मौजूद रहे. आनंद मोहन की बहू का नाम डॉक्टर आयुषी सिंह हैं और वह जयपुर के निम्स में काम करती हैं.

चेतन आनंद और डॉक्टर आयुषी देहरादून में लिए सात फेरे
आनंद मोहन बेटे की शादी में बेहद खुश नजर आ रहे थे. इस खास मौके पर उनके परिवार के लोग मौजूद थे. चेतन और आयुषी ने भी डांस किया. बता दें, आनंद मोहन अपने बड़े बेटे और राजद विधायक चेतन आनंद की शादी के लिए पैरोल पर बाहर आए हैं.

मंगलवार हुई थी काकटेल पार्टी
बता दें, बीते मंगलवार को ओल्ड राजपुर स्थित शहंशाही रिजार्ट में आनंद मोहन के बेटे की कॉकटेल पार्टी हुई थी. जिसमें कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की. आनंद मोहन अपनी पत्नी लवली के साथ तीन दिन पहले ही देहरादून पहुंच चुके हैं.

 

Latest articles

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

More like this

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

पद्मश्री गोडबोले दंपति से मिले सीएम विष्णुदेव साय: बोले- ‘बस्तर के लिए इनका 4 दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर के...