8.5 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यOLX के जरिए अंकिता को रिजॉर्ट में मिली थी नौकरी, फ्रेंड ने...

OLX के जरिए अंकिता को रिजॉर्ट में मिली थी नौकरी, फ्रेंड ने शेयर किया था विज्ञापन

Published on

देहरादून,

अंकिता भंडारी मर्डर केस में रोज नई-नई कहानियां सामने आ रही हैं. इसी क्रम में अंकिता के फ्रेंड दीप पुष्प पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं कि जब वह पुलकित को जानता था तो उसने अंकिता को वहां नौकरी पर क्यों लगवाया? पुष्प ने इसके जवाब में OLX का विज्ञापन शेयर करते हुए कहा कि वह उसे पर्सनली नहीं जानता था. अंकिता को नौकरी की जरूरत थी तो उसने OLX पर रिजॉर्ट में नौकरी के बारे में पढ़कर अंकिता को बताया था.

पुष्प का कहना है कि उसने बस अंकिता की नौकरी दिलाने में मदद की है. उसे पुलकित के बारे में कुछ भी नहीं पता था. पुष्प ने जो विज्ञापन शेयर किया है, उसमें जॉब की डिस्क्रिप्शन दी गई है. Dr. Aryan नामक आईडी से जॉब के लिए OLX में विज्ञापन डाला गया है. सैलरी 8 हजार से 16 हजार तक बताई गई है.

बता दें कि दीप पुष्प की अंकिता की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी. पुष्प ने इससे पहले पुलिस को बताया था कि 28 अगस्त को अंकिता ने रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट की जॉब जॉइन की थी. एक सितंबर को अंकिता ने उसे मैसेज करके बताया था कि किसी लड़के ने उसे जबरदस्ती गले लगाने की कोशिश की.

पुष्प के मुताबिक, जॉइनिंग के बाद शुरुआती दिनों में पुलकित का व्यवहार अंकिता के लिए बहुत अच्छा था. वह अंकिता की इज्जत करता था. जब रिजॉर्ट के एक गेस्ट ने नशे की हालत में अंकिता को गले लगाने की कोशिश की तो पुलकित ने ही उसे बचाया था.

पुष्प ने पुलिस को अंकिता के साथ बातचीत के ऑडियो भी सौंपे, जिसमें वह रिजॉर्ट के स्टाफ करण से अपना बैग सड़क पर लाने के लिए कह रही है. उसने बताया कि अंकिता 18 सितंबर को रिसॉर्ट से निकल रही थी और अपने घर जाना चाहती थी, लेकिन पता नहीं किस वजह से वह पुलकित के साथ ऋषिकेश चली गई.

यह भी बताया कि अंकिता ने उसे 8:30 बजे फोन कर कहा, “सर (पुलकित) मुझसे बात करना चाहते हैं. इसलिए उन्होंने मुझे अपने साथ ऋषिकेश चलने के लिए पूछा है.” पुष्प ने कहा कि यह बहुत अजीब है कि फिर उन लोगों ने अंकिता को नदी में धक्का दे दिया.

यह है पूरा मामला
वनंतरा रिजॉर्ट में काम करने वाली अंकिता 18-19 सितंबर की रात से गायब थी. रिजॉर्ट का मालिक पुलकित आर्य, मैनेजर सौरभ भास्कर और अंकित तीनों मिलकर अंकिता को अपने साथ ले गए थे. उन तीनों ने मिलकर पावर हाउस के पास शक्ति नहर में अंकिता को धक्का दे दिया. वापस आने के बाद अंकिता के गायब होने की झूठी कहानी रची थी.

नहर से 24 सितंबर को मिली थी लाश
घटना के करीब सात दिन बाद 24 सितंबर को अंकिता की डेड बॉडी को एसडीआरएफ की टीम ने नहर से बरामद किया था. अंकिता पर पुलकित आर्य की गंदी नजर थी. उसने अंकिता के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करने के साथ ही उसे रिजॉर्ट में आने वाले गेस्ट को एक्स्ट्रा सर्विस देने के लिए भी कहा था.

अंकिता अपने साथ हो रहे इस व्यवहार की हर जानकारी पुष्प को देती थी. दोनों के बीच हुई वॉट्सऐप चैट भी सामने आई थी. पुलिस ने इस मामले में बीजेपी नेता के बेटे पुलकित आर्य सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर किया है. तीनों दोषियों को फांसी दिए जाने की मांग की जा रही है.

 

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...