13.8 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्यअंकिता मर्डर: 'पुलकित ने मुझे रूम में बुलाया था, वहां घिनौनी हरकतें...

अंकिता मर्डर: ‘पुलकित ने मुझे रूम में बुलाया था, वहां घिनौनी हरकतें होती थीं’, बोली रिजॉर्ट में काम कर चुकी लड़की

Published on

नई दिल्ली,

उत्तराखंड के वनंतरा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट का काम करने वाली अंकिता भंडारी की हत्या के बाद प्रदेश में गम और आक्रोश का माहौल है. इस बीच इस रिजॉर्ट में काम कर चुकी एक लड़की ने सनसनीखेज खुलासा किया है.दरअसल, अंकिता से पहले वहां काम करके छोड़ चुकी लड़की ने बताया कि लगभग एक महीने पहले ही लोगों के दुर्व्यवहार के चलते उसने नौकरी छोड़ दी था. उसने वहां होने वाली गतिविधियों को लेकर कई चौंका देने वाले खुलासे किए हैं.

लड़की ने आरोप लगाते हुए कहा, “रिजॉर्ट में लड़कियों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया जाता था. बाहर से आने वाली लड़कियों को रिजॉर्ट में इंट्री नहीं करने दी जाती थी. इसके अलावा लड़कियों को रिजॉर्ट तक लाने की जिम्मेदारी अंकित आर्य पर थी.” वहीं, रिजॉर्ट के स्विमिंग पूल में लड़के और लड़कियां एक साथ नहाते थे. लड़की ने बताया, “रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य ने एक रात डिनर के समय उसे अपने कमरे में बुलाने की कोशिश की थी. वहां काम करने वाली लड़कियों के साथ घिनौनी हरकतें की जाती थीं. वह फ्रंट ऑफिस वर्क के इंटरव्यू के लिए वहां गई थी.”

बता दें कि बीते दिनों अंकिता और उसके दोस्त की WhatsApp चैट से खुलासा हुआ था कि रिजॉर्ट मालिक पुलकित आर्य रिसेप्शनिस्ट अंकिता पर पहले से ही गंदी नजर रखता था. उसने अंकिता को अपने कमरे के पास वाले रूम में शिफ्ट करवा लिया था.चैट के मुताबिक, “रिजॉर्ट मालिक पुलकित ने अंकिता को खुद के कमरे से सटे रूम में कुछ दिन के लिए शिफ्ट होने को कहा था.” इसके लिए ज्यादा कस्टमर आने की बात कही गई थी.

चैट में अंकिता ने मैसेज में लिखा था, “मेरा रूम शिफ्ट हो गया है.” दोस्त ने पूछा, क्यों और कहां? जवाब में अंकिता ने लिखा था, “कुछ दिनों के लिए सर (पुलकित आर्य) के रूम में क्योंकि अब बहुत गेस्ट आने हैं.” इस पर दोस्त ने पूछा, “क्या ये सुरक्षित रहेगा? इस पर अंकिता ने जवाब दिया था, “अभी तक तो सेफ लग रहा है.”

ये है पूरा मामला
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर विधानसभा इलाके के एक रिजॉर्ट में अंकिता रिसेप्शनिस्ट थी. अंकिता बीते 18-19 सितंबर से गायब थी. पुलिस और SDRF की टीमें शक्ति नहर में तलाशी अभियान चला रही थीं. इसके बाद पुलिस को अंकिता की डेडबॉडी चिल्ला पावर हाउस के पास से मिली. उसकी हत्या का आरोप रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य, मैनेजर सौरभ भास्कर और असिस्टेंट मैनेजर अंकित गुप्ता पर लगा है.

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...