13.3 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्यअंकिता हत्याकांड में एक और बड़ा ऐक्शन, गुमशुदगी की FIR न लिखने...

अंकिता हत्याकांड में एक और बड़ा ऐक्शन, गुमशुदगी की FIR न लिखने वाला पटवारी सस्पेंड

Published on

देहरादून

उत्तराखंड के अंकिता भंडारी हत्या मामले में एक और पटवारी को राज्य शासन ने सस्पेंड कर दिया है। मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में पटवारी विवेक को पहले ही सस्पेंड किया गया था। इसके बाद शासन ने अब पटवारी वैभव को भी सस्पेंड कर दिया है। बताया जा रहा है कि पटवारी वैभव के पास पहले ही अंकिता की गुमशुदगी की शिकायत आई थी लेकिन उसने यह कहकर एफआईआर लिखने से मना कर दिया था कि 24 घंटे तक गायब रहने के बाद ही गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखी जा सकती है।

आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले पटवारी वैभव ने बताया कि बीते 19 सितंबर की रात को दो बजे पुलकित आर्य उनके पास आया था और अंकिता के गायब होने की खबर दी थी। इस पर उन्होंने यह कहकर एफआईआर दर्ज नहीं की कि लापता होने के 24 घंटे बाद ही रिपोर्ट दर्ज की जा सकती है। वैभव ने बताया कि उन्होंने पुलकित को सलाह दी कि वह इस बारे में अंकिता के पिता को सूचित करे। हालांकि, उन्होंने पहचान के लिए अंकिता का फोटो या फिर आधार कार्ड मांगा। इसके बाद वह तहसीलदार से अप्रूवल मिलने के बाद छुट्टी पर चले गए थे।

वैभव का कहना है कि मैंने गुमशुदगी के बारे में तहसीलदार और मेरी जगह चार्ज ले रहे पटवारी विवेक को सब कुछ समझा दिया था। फिर भी मुझे परेशान किया जा रहा है, जबकि मेरा इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। वैभव ने यह भी कहा कि पिछले एक साल से हम सरकार से मांग कर रहे हैं कि हम राजस्व का काम देखते हैं। हमसे कानून-व्यवस्था का काम क्यों करवाया जाता है। हमारे पास सुरक्षा के लिए हथियार भी नहीं होते हैं।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...