12.1 C
London
Thursday, June 11, 2026
Homeराज्यदेश की टॉप 500 कम्पनीज में इन्टर्न के रुप में काम करने...

देश की टॉप 500 कम्पनीज में इन्टर्न के रुप में काम करने के लिए 12 मार्च तक करें आवेदन

Published on

जयपुर।

देश के 1 करोड़ युवाओं को देश की टॉप 500 कम्पनीज में अगले 5 वर्ष में इन्टर्न के रुप में उनके कौशल विकास हेतु 12 महिने का प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 मार्च 2025 है। राजस्थान में इंटर्नशिप के लिए कुल 4 हजार 839 पद रखे गये हैं।

कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग के प्रशिक्षण निदेशक एसके खण्डेलवाल ने बताया कि इस योजना के पायलट प्रोजेक्ट राउंड-।। के संदर्भ में शुक्रवार को शासन सचिव, कौशल नियोजन एवं उद्यमिता विभाग की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेन्स का आयोजन किया गया जिसमें राज्य में संचालित सभी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को 08 मार्च (शनिवार) एवं 09 मार्च (रविवार) को खुला रखते हुए मुख्य सचिव के निर्देशानुसार स्कीम के तहत प्रत्येक अवसर के विरूद्ध 10 गुना एवं उससे अधिक आवेदन कराने हेतु निर्देशित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि भारत सरकार की बजट घोषणा 2024 के दौरान केन्द्रीय वित्तमंत्री द्वारा “Prime Minister’s Package for Employement and Skilling” की घोषणा की गई। इसी पैकेज के अंतर्गत केन्द्रीय प्रायोजित योजना “Internship in top companies” की घोषणा की गई जिसके चयनित युवाओं को 12 महीने की इंटर्नशिप अवधि में 5000 रूपए प्रतिमाह स्टाईपेंड एवं 6,000 रूपए अनुदान राशि के रूप मे एकमुश्त प्रदान की जाएगी। योग्य युवा वर्ग आयु 21 से 24 वर्ष, 10वीं पास, 12वीं पास, आईटीआई प्रमाण पत्र धारक, डिप्लोमा धारक एवं स्नातक, जो पूर्णकालीन शिक्षा अथवा पूर्णकालीन रोजगार में नहीं है, वे आवेदन कर सकते हैं। योजना हेतु अन्य महत्वपूर्ण जानकारी एवं आवेदन हेतु PMIS portal (https://pminternshipscheme.com) पर लोग-इन करें।

Latest articles

मीनाक्षी नटराजन मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई, आज नामवापसी की आखिरी तारीख

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए मीनाक्षी नटराजन का...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

MP में प्री-मानसून का असर: 34 ज़िलों में तूफ़ान और बारिश का अलर्ट; कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के आने से पहले ही मौसम का मिजाज काफी...

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

More like this

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

राजस्थान आवासन मंडल की 255वीं बैठक: आमजन के लिए किफायती आवास और इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार के कई बड़े प्रस्तावों को मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व तथा नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर...

चंडीगढ़ में सीएम भगवंत मान ने 335 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के 'मिशन रोजगार' के तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को...