9.5 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराज्य'...और लोग चूड़ी पहने हैं क्या?', तेजस्वी के ईंट से ईंट बजा...

‘…और लोग चूड़ी पहने हैं क्या?’, तेजस्वी के ईंट से ईंट बजा देंगे वाले बयान पर गिरिराज भड़के

Published on

पटना,

तेजस्वी यादव ने हिंदू स्वाभिमान यात्रा को लेकर ईंट से ईंट बजा देने वाले बयान दिया था. अब इसको लेकर बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने पटलवार किया है. गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू के राज में दंगा हुआ, उससे तेजस्वी यादव आनंदित हैं. हमने 6 दिन की यात्रा की, लेकिन सांप्रदायिक तनाव कहीं नहीं फैला. लेकिन तेजस्वी यादव सांप्रदायिक तनाव फैलाना चाहते हैं.

गिरिराज सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव ईंट से ईंट बजा देने की बात कर रहे हैं. लगता है कि और लोग चूड़ी पहन कर बैठे हुए हैं और यह ईंट से ईंट बजा देंगे. लालू यादव पुत्र मोह में हर दिन मजार पर आप जाइए. आप हिंदुओं को गाली दीजिए. हिंदुओं को मरवा दीजिए. आप दंगा कराना चाहते हैं और फुलवारी शरीफ दोहराना चाहते हैं.

लालू यादव और तेजस्वी यादव दोनों रोहिंग्या की आरती उतारते रहे हैं. मजार में जाते रहे हैं, अब बिहार में जंगल राज चला गया. यह नीतीश कुमार का राज है. तेजस्वी यादव के ईंट से ईंट बजाने वाले बयान पर बीजेपी के मंत्री नीरज बबलू ने भी पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी मुसलमानों को उकसा कर दंगा करवाना चाहते हैं. मंत्री ने चेताया अगर किसी ने दंगा किया तो सब के सब जेल में जाएंगे.

नीरज बबलू बोले मुसलमान बीजेपी के तरफ आ रहे हैं, इसीलिए तेजस्वी मुसलमानों को उकसा रहे हैं. अगर दंगा भड़का तो उसके आरोपी सिर्फ और सिर्फ तेजस्वी यादव होंगे. जो भी दंगा भड़काएगा उसको जेल जाना होगा, चाहे वो कोई भी हो. नीरज बबलू ने कहा कि हम हिंदू हैं और इस पर हमकों गर्व है.

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...