8 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यबिहार के नए राज्यपाल बने आरिफ मोहम्मद, हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने...

बिहार के नए राज्यपाल बने आरिफ मोहम्मद, हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ

Published on

पटना,

आरिफ मोहम्मद खान ने बिहार के राज्यपाल के तौर पर गुरुवार सुबह शपथ ली. उन्हें पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के. विनोद चंद्रन ने शपथ दिलाई. ये शपथ ग्रहण समारोह राज्यभवन के राजेन्द्र मंडप में 11 बजे हुआ. पद और गोपनीयता की शपथ लेने के बाद वो बिहार के नए राज्यपाल बन गए.

आरिफ मोहम्मद ने राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर की जगह ली. शपथ ग्रहण समारोह के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत कई और गणमान्य लोग वहां मौजूद रहे.

नए साल पर आरिफ मोहम्मद से मिले तेजस्वी यादव
नए वर्ष के मौके पर एक जनवरी को तेजस्वी यादव ने आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की और उन्हें नववर्ष की बधाई दी . तेजस्वी यादव ने इस मुलाकात की तस्वीर को अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘x’ पर भी साझा किया और कहा ‘बिहार के नवनियुक्त माननीय राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान जी से राजभवन में मुलाकात कर पदग्रहण और नववर्ष की बधाई दी’

नीतीश ने आर्लेकर को विदाई दी
31 दिसंबर यानी साल 2024 के आखिरी दिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजभवन में नवनियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की थी और उन्हें शुभकामनाएं दी थी. इस दौरान केरल के नवनियुक्त राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर भी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री ने आर्लेकर को विदाई दी. इसकी तस्वीर राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर और नीतीश कुमार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘x’ पर शेयर की थी.

दरअसल कुछ दिन पहले कई राज्यों के राज्यपाल बदले गए थे, जिसमें केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया, तो वहीं बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को केरल का राज्यपाल बनाया गया है.

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this