11.3 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeराज्यपुंछ में पाकिस्तानी गोलाबारी में सेना का जवान शहीद, हरियाणा के पलवल...

पुंछ में पाकिस्तानी गोलाबारी में सेना का जवान शहीद, हरियाणा के पलवल के थे रहने वाले

Published on

जम्मू

पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में बने आतंकी ढांचे पर भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत मिसाइल हमले कर तबाह कर दिया। इसके बाद पाकिस्तानी सैनिकों ने लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पुंछ में पाकिस्तानी सेना ने गोलाबारी की। इस गोलाबारी में इंडियन आर्मी का एक जवान शहीद हो गया। वह सुबह गंभीर रूप से घायल हो गया था।बताया गया कि बहुत कोशिश करने के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका।

हरियाणा का था जवान
दरअसल पाकिस्तानी सेना ने बुधवार सुबह से पुंछ में अचानक गोलाबारी शुरू कर दी। इस गोलाबारी में एक भारतीय जवान बुरी तरह घायल हो गया। घायल जवान को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की। लेकिन अफसोस जवान की जान नहीं बचाई जा सकी। इंडियन आर्मी ने इस घटना की जानकारी दी। इनका नाम दिनेश कुमार शर्मा था और वह हरियाणा के पलवल जिले के रहने वाले थे।

एलओसी के पास पाकिस्तानी गोलाबारी जारी
इससे पहले दिन में पाकिस्तानी सेना ने जम्मू क्षेत्र के पुंछ और राजौरी आौर उत्तरी कश्मीर के बारामूला व कुपवाड़ा के अग्रिम गांवों पर गोलाबारी और मोर्टार से हमला किया। इसमें चार बच्चों और दो महिलाओं समेत 12 लोगों की मौत हो गई तथा 50 से अधिक घायल हो गए। भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकियों के नौ ठिकानों पर मिसाइल हमले किए, जिसके तुरंत बाद सीमापार से गोलीबारी हुई। भारत ने 22 अप्रैल को दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेने के लिए यह हमले किए जिसमें 26 लोगों की मौत हुई थी।

गोलीबारी से तनाव
अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास स्थित जोरियन गांव के निवासी लियाकत अली ने कहा कि हालांकि हमारे गांव में सीमा पार से कोई गोलीबारी नहीं हुई है, लेकिन हमें आर एस पुरा में स्थित आईटीआई कॉलेज में स्थानांतरित होने को कहा गया है, जहां मौजूदा तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए सरकार ने हमारे रहने के लिए आवश्यक प्रबंध किए हैं। अली ने कहा कि गांव को अतीत में बहुत नुकसान हुआ है और पाकिस्तानी गोलाबारी के कारण यह गांव तबाह हो गया था।

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत...

More like this