12.8 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यऑल पार्टी डेलिगेशन पर अशोक गहलोत के बयान ने चढ़ाया सियासी पारा,...

ऑल पार्टी डेलिगेशन पर अशोक गहलोत के बयान ने चढ़ाया सियासी पारा, बोले- शशि थरूर की गलती…

Published on

जयपुर

दुनियाभर में पाकिस्तान की पोल खोलने और आतंकवाद के खिलाफ भारत के एक्शन का संदेश लेकर सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल विदेश का दौरा करेगा। इस प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस सांसद शशि थरूर का नाम शामिल होने के बाद लगातार विवाद बना हुआ है। इस मामले में अब राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भी अपनी बात रखी है। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को सरकार की शरारत करार दिया है। साथ ही गहलोत ने ट्रंप के बयान पर पीएम नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर भी सवाल उठाए।

शशि थरूर को पार्टी को बताना चाहिए था : गहलोत
जयपुर में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सोमवार को गहलोत ने कहा- शशि थरूर की ड्यूटी थी कि पार्टी को इस मामले की जानकारी देते। उन्होंने आगे कहा कि ‘हम सब उनका सम्मान करते हैं, उनका अपना अनुभव है, उन्हें यूएन का भी अनुभव हैं, वे विदेश राज्य मंत्री भी रहे हैं, अच्छे इंसान हैं। वे जब राजनीति में हैं, कांग्रेस से चुनाव जीतकर आते हैं, तो सांसद होने के नाते विपक्षी दल और सरकार उनको कोई ऑफर करें, तो उन्हें पार्टी को जानकारी देनी चाहिए।

ऐसे मामलों में तो उनको कहना चाहिए कि मुझे कोई दिक्कत तो नहीं आएगी, लेकिन आप पार्टी हाईकमान से बात करें। अगर थरूर वो बात कह देते तो यह इश्यू बनता ही नहीं देश में, उन्होंने वहां गलती की। गहलोत ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम में सरकार ने जो शरारत की, है वह सबके सामने हैं।

विपक्ष को कमजोर करना ठीक नहीं
अशोक गहलोत ने आगे कहा कि कांग्रेस के चार सांसद देश का पक्ष रखने जा रहे हैं, वे शानदार भूमिका अदा करेंगे। यह अच्छा है। उन्होंने आगे कहा कि अब वो बात खत्म हो गई कि कैसे सिलेक्शन किया। हालांकि सरकार का यह तरीका गलत होता है, आप ऐसे मामलों में भी अगर विपक्ष को कमजोर करने की कोशिश करें, आपस में कैसे लोगों में फूट पड़े। यह ठीक नहीं है।

ऑपरेशन सिंदूर पर तारीफ
अशोक गहलोत ने इस दौरान ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जहां जाते हैं, उस राज्य को स्वागत ही करना चाहिए। पहलगाम की घटना के बाद राहुल गांधी ने कहा कि पूरा विपक्ष सरकार के साथ है। सरकार ने सूझबूझ का परिचय दिया। पूरी दुनिया को यह संदेश दिया कि हमारी लड़ाई आतंकवाद से है। इसलिए वहीं हमला किया, जहां आतंकी कैंप थे। हमारी सेना ने पाकिस्तान की सेना या नागरिक ठिकानों पर हमला नहीं किया, पूरी दुनिया ने इसे एप्रिशिएट किया है।

ट्रंप जबरदस्ती पंचायती करने लगे हैं, PM को जबाब देना चाहिए
अशोक गहलोत ने इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि ट्रंप भारत पाकिस्तान में मामले में आ गए। आज तक केंद्र में चाहे किसी दल की सरकार रही, सबने कश्मीर पर एक ही नीति रखी है कि किसी तीसरे देश का दखल बर्दाश्त नहीं करेंगे।

ट्रंप का अचानक ट्वीट आना कि हमने सीजफायर करवा दिया है, कश्मीर मामला मैं निपटवा दूंगा, ट्रंप कोई मामूली आदमी नहीं है, दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका के राष्ट्रपति हैं, उनके बोलने के ये मायने होते हैं। ट्रंप जबरदस्ती पंचायती करने में लगे हैं। गहलोत ने कहा कि ‘मैं यह पूछना चाहूंगा मोदीजी से भी, आपने अभी तक चुप्पी क्यों साध रखी है? आप अभी भी क्यों नहीं कहते कि कश्मीर मामले में कोई तीसरा पक्ष नहीं आएगा, केवल हिंदुस्तान पाकिस्तान के बीच बातचीत होगी’।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...